Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • UP government: मुख्य सेविकाओं और फार्मासिस्टों को नियुक्ति पत्र वितरण: CM योगी बोले – बीमार मानसिकता ने यूपी को बीमारू राज्य बनाया
  • उत्तर प्रदेश

UP government: मुख्य सेविकाओं और फार्मासिस्टों को नियुक्ति पत्र वितरण: CM योगी बोले – बीमार मानसिकता ने यूपी को बीमारू राज्य बनाया

divya mistry August 27, 2025

UP government: लखनऊ स्थित लोकभवन में आयोजित एक भव्य समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2,425 मुख्य सेविकाओं और 13 फार्मासिस्टों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। ये नियुक्तियां उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा की गई हैं।

UP government:
UP government:

UP government: उसे चलाने वाले लोग बीमार मानसिकता के थे

मुख्यमंत्री योगी ने इस अवसर पर कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों की गलत नीतियों और जाति-धर्म आधारित भेदभाव ने प्रदेश को बीमारू बना दिया था। बीते 20 वर्षों तक जब भी नियुक्तियों का समय आता था, तो पारदर्शिता की बजाय बंदरबांट होती थी। उन्होंने कहा कि राज्य बीमार नहीं था, बल्कि उसे चलाने वाले लोग बीमार मानसिकता के थे।

UP government: कर्तव्यों का निर्वहन करने की अपील की

योगी ने दावा किया कि अब चयन प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता और शुचिता से की जा रही है, जिससे आजमगढ़, शामली और थारू जनजाति की बेटियां भी चयनित हो रही हैं। उन्होंने नवचयनित अभ्यर्थियों से बिना भेदभाव के ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की अपील की।

UP government: सकारात्मक कार्यों पर भी राजनीति कर रहे हैं

मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग यूपी को बीमारू बना चुके थे, वे अब विकास कार्यों का विरोध कर रहे हैं। सरकार जर्जर विद्यालयों का सुधार कर रही है, आंगनबाड़ी भवन बना रही है और बाल वाटिकाओं की शुरुआत कर रही है, लेकिन विरोधी इन सकारात्मक कार्यों पर भी राजनीति कर रहे हैं।

UP government: सेविकाओं की भी भूमिका याद की जाएगी

मुख्य सेविकाओं की भूमिका पर बोलते हुए योगी ने उन्हें मां यशोदा की तरह बच्चों की देखभाल करने वाली बताया। उन्होंने कहा कि जैसे भगवान श्रीकृष्ण के साथ मां यशोदा का नाम लिया जाता है, वैसे ही सेविकाओं की भी भूमिका याद की जाएगी।

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में कन्याओं के सशक्तिकरण और पोषण को प्राथमिकता दी गई है। आठ वर्षों में 4.77 लाख कन्याओं का विवाह सरकार के सहयोग से हुआ है।

UP government: लाभार्थियों को पोषण सामग्री दी जा रही

महिला कल्याण मंत्री बेबी रानी मौर्य ने इसे महिला आत्मशक्ति और प्रदेश की प्रगति का दिन बताया। उन्होंने बताया कि 14,535 आंगनबाड़ी केंद्रों का पुनरोद्धार हो चुका है और दो करोड़ से अधिक लाभार्थियों को पोषण सामग्री दी जा रही है।

राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने चयनित सेविकाओं से कहा कि वे खुद को सिर्फ सरकारी कर्मचारी न समझें, बल्कि एक मां की भूमिका निभाते हुए समाज में बदलाव लाएं।

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Taylor Swift Engagement: ग्लोबल सिंगर टेलर स्विफ्ट ने ट्रैविस केल्सी की एंगेजमेंट, रोमांटिक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल…
Next: हरिद्वार में गैस कालाबाजारी का भंडाफोड़: 61 कमर्शियल और घरेलू सिलेंडर बरामद

Related Stories

CM Yogi Subsidy Ujjwala
  • उत्तर प्रदेश

होली पर CM योगी का तोहफा, 1.86 करोड़ उज्जवला परिवारों को मिली सब्सिडी

himani Shrotiya February 28, 2026
Masaan Holi Varanasi
  • Top Story
  • उत्तर प्रदेश
  • देश-विदेश

काशी में मसान की होली, गले में नरमुंडों की माला पहने नाचते दिखे सन्यासी

himani Shrotiya February 28, 2026
ये रोड मुसलमानों के लिए नहीं
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

NH-72A पर लिखा – ये रोड मुसलमानों के लिए नहीं, हिंदू रक्षा दल बोला – जिहादी टैक्स नहीं देते

himani Shrotiya February 27, 2026
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी बधाई
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की पुण्यतिथि पर किया नमन

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
  • CM नीतीश ने दी डॉ. राजेंद्र प्रसाद को श्रद्धांजलि, महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया निरीक्षण
  • होली पर CM योगी का तोहफा, 1.86 करोड़ उज्जवला परिवारों को मिली सब्सिडी
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.