Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • UP Global Investor Summit: UP में एक बार फिर सजेगा निवेश का मंच, सरकार ने शुरू की GIS की तैयारियां
  • उत्तर प्रदेश

UP Global Investor Summit: UP में एक बार फिर सजेगा निवेश का मंच, सरकार ने शुरू की GIS की तैयारियां

Pradeep Anand April 11, 2025

UP Global Investor Summit: उत्तरप्रदेश में एक बार फिर निवेश का सबसे बड़ा मंच सजेगा। योगी सरकार ने इस साल के आखिरी तिमाही में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2025 के आयोजन की तैयारी शुरू कर दी है। औद्योगिक विकास विभाग और इन्वेस्ट यूपी को इसकी कार्ययोजना तैयार करने को कहा गया। कोशिश यही है कि GIS-2023 में आए निवेश प्रस्तावों के मुकाबले डेढ़ से दोगुना निवेश प्रस्ताव हासिल किया जाए। तब UP को 40 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले थे।

CM योगी ने इसी हफ्ते इन्वेस्ट यूपी में कामकाज की समीक्षा की थी। सूत्रों के मुताबिक, इस दौरान उन्होंने निवेश नीतियों को और सहज बनाने के साथ ही UP की संभावनाओं के विस्तार के लिए अगली इन्वेस्टर्स समिट की तैयारी करने के भी निर्देश दिए। इसके लिए देश-दुनिया के उद्योगों, निवेशकों से संपर्क की संभावनाओं को तलाशने पर काम शुरू किया जाएगा।

1 ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी के लक्ष्य पर नजर

योगी सरकार ने 8 सालों में 2 इन्वेस्टर समिट आयोजित की हैं। पहली समिट में 4 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के प्रस्ताव मिले, वहीं, दो साल पहले हुई दूसरी समिट में इसके 10 गुना यानी 40 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के निवेश प्रस्ताव आए। दोनों ही आयोजन UP के औद्योगिक परिवेश के विस्तार के लिहाज से काफी सफल रहे। 

Read More: काशी में पीएम मोदी का 50वां दौरा: ₹3884 करोड़ की 44 योजनाओं का देंगे तोहफा

एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि प्रदेश का लक्ष्य 1 ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी बनना है। इन्वेस्टमेंट इसमें अहम भूमिका निभाएगा। UP को मेगा लक्ष्य हासिल करने के लिए 100 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के निवेश की जरूरत है। 2025 के आखिर तक इसका एक-तिहाई निवेश जमीन पर उतारने पर नजर है। इसलिए, 

UP Global Investor Summit: जमीन पर उतरेंगे और भी प्रॉजेक्ट

सरकार की नजर केवल निवेश के मेगा इवेंट पर ही नहीं बल्कि उसको जमीन पर उतारने की है। 2018 में हुए इन्वेस्टर्स समिट के 46% से ज्यादा प्रस्ताव 3 ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के जरिए हकीकत की शक्ल ले चुके हैं। वहीं, GIS-23 में आए प्रस्तावों के लिए भी 1 ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी हो चुकी है जिसे GBC-4 नाम दिया गया था। इसमें 10 लाख करोड़ से ज्यादा के निवेश प्रस्ताव जमीन पर उतरे, जिसमें 3 लाख करोड़ रुपये का कमर्शल प्रॉडक्शन भी शुरू हो चुका है।

About the Author

Pradeep Anand

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: नंदा राजजात यात्रा लोक उत्सव के रूप में मनाई जाएगी – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
Next: Electricity Rate Hike 2025 : आम आदमी को फिर लगा महंगाई का झटका, बिजली दरों में बढ़ोतरी 🔥

Related Stories

Dead body found in freezer Up
  • उत्तर प्रदेश
  • जुर्म गाथा

Dead body found in freezer Up: फ्रीजर में मिला 25 वर्षीय युवक का शव!

Hema Gupta March 1, 2026
CM Yogi Subsidy Ujjwala
  • उत्तर प्रदेश

होली पर CM योगी का तोहफा, 1.86 करोड़ उज्जवला परिवारों को मिली सब्सिडी

himani Shrotiya February 28, 2026
Masaan Holi Varanasi
  • Top Story
  • उत्तर प्रदेश
  • देश-विदेश

काशी में मसान की होली, गले में नरमुंडों की माला पहने नाचते दिखे सन्यासी

himani Shrotiya February 28, 2026
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • उत्तराखंड में CM धामी ने मनाया भव्य रंगोत्सव, लोक कलाकारों संग लगाये ठुमके
  • IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!
  • Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!
  • नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक
  • Dead body found in freezer Up: फ्रीजर में मिला 25 वर्षीय युवक का शव!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.