Nishad Party UP Election: गोरखपुर में उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के प्रमुख संजय निषाद ने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दांव खेला। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी पूरी ताकत से चुनाव की तैयारी कर रही है। 2027 में निषाद पार्टी और NDA साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी और बड़ी जीत हासिल करेगी।

हारने वाली सीटों पर दांव
कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने एक अहम बात कही। उन्होंने कहा कि अगर ऐसी विधानसभा सीटें हैं, जहां BJP का उम्मीदवार जीत नहीं पा रहा है, तो उन सीटों को निषाद पार्टी को दिया जाए। उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी ऐसी सीटों पर जीत दर्ज कराएगी। उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि पिछले चुनाव में पार्टी को 16 सीटें मिली थीं और उनमें से पार्टी ने 9 सीटों पर जीत हासिल की गई थी।
Nishad Party UP Election: चेतना समारोह
निषाद ने बताया कि 22 मार्च को गोरखपुर के दिग्विजयनाथ पार्क में निषादराज की जयंती के मौके पर एक बड़ा चेतना समारोह आयोजित होगा। यह रैली बहुत बड़ी होगी। पार्टी के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। वे लोगों को बता रहे हैं कि निषाद समाज को OBC में क्यों डाला गया। पार्टी की प्रमुख मांग है कि निषाद समाज को OBC सूची से हटाकर अनुसूचित जाति (SC) का दर्जा दिया जाए। उन्होंने कहा कि समाज के लोग जागरूक हो रहे हैं। बड़ी संख्या में लोग PM नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ खड़े हैं।
