Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • सिख समाज विरोध: यूपी में धर्मांतरण पर भड़का सिख-सिंधी समाज
  • उत्तर प्रदेश

सिख समाज विरोध: यूपी में धर्मांतरण पर भड़का सिख-सिंधी समाज

Aditya Mishra July 7, 2025

यूपी में अवैध धर्मांतरण पर सिख और सिंधी समाज का फूटा गुस्सा

सिख समाज विरोध: सीएम योगी से की मांग – “धर्मांतरण करने वालों को मिले फांसी”

सिख समाज विरोध: उत्तर प्रदेश में गैर-मुस्लिम लड़कियों के कथित धर्मांतरण के मामलों ने सिख और सिंधी समाज को झकझोर कर रख दिया है। समाज के नेताओं ने खुलकर इस मुद्दे पर आवाज़ उठाई है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कठोरतम कार्रवाई की मांग की है। राज्य में ऐसे संगठनों और व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है, जो लड़कियों को बहला-फुसलाकर धर्म बदलवाने की साजिश रच रहे हैं।

धर्मांतरण कोई निजी मामला नहीं, ये राष्ट्र की सुरक्षा का सवाल

सिख समाज विरोध: गुरुद्वारा पटेलनगर के हेड ग्रंथी ज्ञानी भगत सिंह ने इस मुद्दे को केवल धार्मिक नहीं, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला बताया। उन्होंने कहा कि हाल के मामलों में सिख समुदाय को डराने-धमकाने और आर्थिक लालच देकर धर्मांतरण के लिए मजबूर किया गया, जो बेहद निंदनीय है। उनका कहना है कि जबरन धर्म परिवर्तन न सिर्फ धार्मिक स्वतंत्रता का उल्लंघन है, बल्कि यह सिख अस्मिता पर सीधा हमला है।

सिख समाज विरोध: बलदेव सिंह औलख बोले – “विदेशी फंडिंग और कट्टरपंथी ताकतें कर रहीं साजिश”

उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख ने साफ कहा कि यह कोई सामान्य मामला नहीं है। धर्मांतरण के पीछे विदेशी एजेंसियों और कट्टरपंथी संगठनों का हाथ है। उन्होंने कहा कि लड़कियों को पैसे और झूठे वादों से फंसाकर उनका धर्म बदला जा रहा है, जो सिख समुदाय के खिलाफ एक गहरी साजिश है। उन्होंने मुख्यमंत्री से कठोरतम सजा देने की अपील की।

सिंधी समाज बोला – “हमारी बेटियों को निशाना बनाया जा रहा है”

सिंधी समाज के प्रमुख नेता नानक चंद लखमानी और किशन चंद्र तनवानी ने इस पूरे घटनाक्रम को अपनी संस्कृति और पहचान पर हमला बताया। लखमानी ने कहा कि “सुनियोजित तरीके से सिंधी बहन-बेटियों को धर्मांतरण के लिए टारगेट किया जा रहा है।” तनवानी ने कहा कि “यह केवल एक सामाजिक समस्या नहीं, हमारी अस्मिता मिटाने की कोशिश है, अवैध धर्मांतरण को लेकर उत्तर प्रदेश में माहौल गर्म है। सिख और सिंधी समाज का आक्रोश अब सार्वजनिक हो चुका है। समाज के नेताओं की मांग है कि ऐसे मामलों में केवल जेल नहीं, बल्कि फांसी जैसी सख्त सजा दी जाए ताकि कोई दोबारा ऐसी साजिश रचने की हिम्मत न कर सके। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक यह संदेश स्पष्ट रूप से पहुंचाया गया है कि इस मुद्दे पर समाज कोई समझौता नहीं करेगा।

Read More: कांवड़ यात्रा 2025: सीएम योगी ने किया कांवड़ यात्रा रूट का हवाई निरीक्षण

Watch This: भेल बनाम रहवासी…अब होगा आंदोलन!

About the Author

Aditya Mishra

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: कांवड़ यात्रा 2025: सीएम योगी ने किया कांवड़ यात्रा रूट का हवाई निरीक्षण
Next: बहराइच में साइको रेपिस्ट की गिरफ्तारी: मासूम बच्चियों को बनाता था हवस का शिकार

Related Stories

CM Yogi Varanasi Visit
  • उत्तर प्रदेश

2 दिन के वाराणसी दौरे पर CM योगी, नए प्रोजेक्ट की समीक्षा

himani Shrotiya March 1, 2026
गोकुल में मची छड़ीमार होली की रंगभरी धूम
  • उत्तर प्रदेश

गोकुल में मची छड़ीमार होली की रंगभरी धूम; पुलिसकर्मियों, विदेशियों पर भी गोपियों ने बरसाईं छड़ियाँ

Rohan Umak March 1, 2026
Khamenei UP Connection
  • उत्तर प्रदेश

कई देशों में फंसे UP के लोग, खामेनेई का बारंबकी से क्या रिश्ता?

himani Shrotiya March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.