मृतक पेशे से ठेकेदारी का करता था काम
UP Crime:उच्चर प्रदेश के जनपद जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र से एक मामला सामने आ रहा है,आपकाे बता दें की एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है,बताया जा रहा है की मृतक पेशे से ठेकेदारी का काम करता था।
आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

UP Crime:खबर केे अनुसार पुरे परिवार की जिम्मेदारी मृतक ठेकेदार ही उठता था,हांलाकी अभी युवक के आत्महत्या करने का कारण सामने नहीं आ पाया है,घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पंहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया,पुलिस का कहना है की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा की आत्महत्या का क्या कारण है,बताया जा रहा है की पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
