CM Yogi Mahashivratri: खबर उत्तरप्रदेश के गोरखपुर से है जहां…
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर गोरक्षपीठ में विशेष रुद्राभिषेक अनुष्ठान संपन्न किया…
बतादें कि गोरक्षपीठाधीश्वर के रूप में उन्होंने पावन पर्व पर शक्ति मंदिर में रुद्राभिषेक किया और भगवान महादेव से लोकमंगल और राष्ट्रकल्याण की प्रार्थना की।
सीएम योगी ने किया हवन
बतादें कि रुद्राभिषेक का अनुष्ठान गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर आवास में स्थित शक्ति मंदिर में हुआ…
इस दौरान मठ के पुरोहितों और वेदपाठी ब्राह्मणों ने शुक्ल यजुर्वेद संहिता के महामंत्रों के साथ रुद्राभिषेक का आयोजन किया…
रुद्राभिषेक के बाद मुख्यमंत्री ने हवन कर शिवोपासना का अनुष्ठान भी संपन्न किया।

सीएम ने किया भोलेनाथ का गोदुग्ध से रुद्राभिषेक
विशेष पूजन के दौरान, मुख्यमंत्री ने सुबह मंदिर स्थित शक्तिपीठ में भगवान भोलेनाथ का गोदुग्ध से रुद्राभिषेक किया…
इसके बाद, उन्होंने शिव की आरती की और चराचर जगत के कल्याण के लिए भगवान महादेव से आशीर्वाद प्राप्त किया…
अनुष्ठान का यह कार्य लगभग दो घंटे तक चला।
read more: देशभर में महाशिवरात्रि की महाउत्सव
इसके पहले, मुख्यमंत्री ने गोरखनाथ मंदिर स्थित शिव मंदिर में भगवान नंदी का पूजन किया और भोलेनाथ का जलाभिषेक भी किया…
नाथपंथ की परंपरा के अनुसार, गुरु गोरखनाथ को भगवान शिव का अवतार माना जाता है, और इस अवसर पर विशेष पूजा का आयोजन किया गया।
श्रद्धा और निष्ठा के साथ सीएम ने की पूजा-अर्चना
CM Yogi Mahashivratri: महाशिवरात्रि के इस खास दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में पहुंचकर पूरी श्रद्धा और निष्ठा के साथ पीठ की धार्मिक परंपराओं का पालन किया।
watch now: Mahashivratri: सागर का विशेष महादेव मंदिर |
