UP Cabinet Expansion: उत्तर प्रदेश की राजनीति में फिर हलचल तेज हो गई है। मंत्रिमंडल विस्तार और संगठन में बड़े बदलाव को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के बीच शनिवार को हुई अहम मुलाकात ने इन अटकलों को और मजबूत कर दिया है।

सरकार-संगठन के बीच तालमेल
सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में पार्टी संगठन से जुड़े लंबित मुद्दों, आगामी रणनीति और सरकार व संगठन के बीच बेहतर तालमेल को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। माना जा रहा है कि राज्य संगठन को और मजबूत बनाने के साथ-साथ विभिन्न पदों पर बदलाव की रूपरेखा भी तैयार की जा रही है।
UP Cabinet Expansion: तावड़े की बैठक
इसी क्रम में BJP के वरिष्ठ नेता विनोद तावड़े के रविवार को लखनऊ पहुंचने का कार्यक्रम है। उनके साथ मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह की महत्वपूर्ण बैठक प्रस्तावित है। इस बैठक में संगठनात्मक ढांचे, विभिन्न मोर्चों में बदलाव और संभावित मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर गहन विचार-विमर्श होने की उम्मीद है।
केंद्र से हरी झंडी
सूत्रों की माने तो, जैसे ही केंद्रीय नेतृत्व से हरी झंडी मिलेगी, संगठनात्मक बदलाव और मंत्रिमंडल विस्तार की सूची जारी की जा सकती है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आने वाले दिनों में राज्य में संगठन और प्रशासनिक स्तर पर बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं, जो भविष्य के चुनावी समीकरणों को भी प्रभावित करेंगे।
