Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • UP CABINET : उत्तर प्रदेश में अवैध पार्किंग पर सख्ती, नई नियमावली को कैबिनेट से मिल सकती है मंजूरी
  • उत्तर प्रदेश

UP CABINET : उत्तर प्रदेश में अवैध पार्किंग पर सख्ती, नई नियमावली को कैबिनेट से मिल सकती है मंजूरी

divya mistry May 5, 2025

UP CABINET: उत्तर प्रदेश सरकार राज्य भर में अवैध पार्किंग पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने जा रही है। इसको लेकर नगर विकास विभाग ने “उत्तर प्रदेश नगर निगम (पार्किंग स्थान का सन्निर्माण, अनुरक्षण एवं प्रचालन) नियमावली-2025” तैयार की है, जिसे मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट बैठक में मंजूरी दी जाएगी।

UP CABINET
UP CABINET

UP CABINET:  कई अहम प्रावधान किए गए

इस नियमावली में कई अहम प्रावधान किए गए हैं। प्रमुख सार्वजनिक स्थलों और व्यस्त समय (प्राइम टाइम)—सुबह 7 से 12 और शाम 5 से 8 बजे के दौरान—पार्किंग शुल्क अधिक लिया जाएगा। साथ ही स्मार्ट पार्किंग की व्यवस्था लागू की जाएगी, जिसमें सीसीटीवी कैमरे, डिजिटल संकेतक, बूम बैरियर, इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग प्वाइंट, एएनपीआर कैमरा सिस्टम, फास्टैग से भुगतान और हैंडहेल्ड पीओएस डिवाइस जैसी तकनीकी सुविधाएं शामिल होंगी।

प्रस्तावों पर भी विचार किया जाएगा

UP CABINET:  कैबिनेट बैठक में केवल पार्किंग नियमावली ही नहीं, बल्कि आठ अन्य अहम प्रस्तावों पर भी विचार किया जाएगा। इसमें सचिवालय सेवा के आठ विशेष सचिवों के पद बढ़ाने, परिवहन विभाग की नई बस पार्क नीति (स्टेज कैरिज, कॉन्ट्रैक्ट कैरिज और ऑल इंडिया टूरिस्ट बसों के लिए), ऊर्जा विभाग का 1600 मेगावाट तापीय पावर प्रोजेक्ट से 1500 मेगावाट बिजली क्रय करने का प्रस्ताव, औद्योगिक विकास विभाग की “उत्तर प्रदेश वैश्विक क्षमता केंद्र नीति 2024”, चिकित्सा शिक्षा, वित्त विभाग और बाल विकास व पुष्टाहार विभाग से जुड़े विभिन्न प्रस्ताव भी शामिल हैं।

सिर्फ शहरों में अव्यवस्थित पार्किंग की समस्या खत्म होगी

UP CABINET:  यदि कैबिनेट से मंजूरी मिलती है, तो नई नियमावली से न सिर्फ शहरों में अव्यवस्थित पार्किंग की समस्या खत्म होगी, बल्कि राजस्व वृद्धि और पारदर्शिता भी सुनिश्चित हो सकेगी। इसके जरिए राज्य सरकार अवैध वसूली और ट्रैफिक अव्यवस्था को नियंत्रित करने की दिशा में एक अहम कदम उठाने जा रही है।

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Civil Defence Mock Drill India 2025: सात मई को देशभर में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल का आयोजन
Next: MANDLA NEWS: आदि उत्सव के समापन समारोह में मुख्यमंत्री मोहन यादव हुए शामिल, सामूहिक विवाह में नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद

Related Stories

CM Yogi Subsidy Ujjwala
  • उत्तर प्रदेश

होली पर CM योगी का तोहफा, 1.86 करोड़ उज्जवला परिवारों को मिली सब्सिडी

himani Shrotiya February 28, 2026
Masaan Holi Varanasi
  • Top Story
  • उत्तर प्रदेश
  • देश-विदेश

काशी में मसान की होली, गले में नरमुंडों की माला पहने नाचते दिखे सन्यासी

himani Shrotiya February 28, 2026
ये रोड मुसलमानों के लिए नहीं
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

NH-72A पर लिखा – ये रोड मुसलमानों के लिए नहीं, हिंदू रक्षा दल बोला – जिहादी टैक्स नहीं देते

himani Shrotiya February 27, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.