Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • unique wedding: राजगढ़ में अनोखी शादी…
  • Special
  • मध्य प्रदेश

unique wedding: राजगढ़ में अनोखी शादी…

Narendra Singh May 2, 2025

unique wedding dulha dulhan shadi : अस्पताल में सजा मंडप, दूल्हे ने दुल्हन को गोद में उठाकर लिए 7 फेरे

unique wedding dulha dulhan shadi : कहते हैं सच्चा प्यार हर मुश्किल को पार कर जाता है। इसका जीता-जागता उदाहरण मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में देखने को मिला, जहां एक दूल्हा अपनी बीमार दुल्हन से अस्पताल में शादी रचाने पहुंचा।

ब्यावरा में हुई अनोखी शादी

ब्यावरा के परमसिटी कॉलोनी निवासी आदित्य सिंह और कुंभराज की नंदनी की शादी 1 मई को अक्षय तृतीया के शुभ दिन तय थी। लेकिन शादी से ठीक पांच दिन पहले नंदनी की तबीयत अचानक बिगड़ गई और उसे ब्यावरा के पंजाबी नर्सिंग होम में भर्ती कराना पड़ा। डॉक्टरों ने नंदनी को ज्यादा चलने या बैठने से मना कर दिया था।

अस्पताल में सजाया गया मंडप

परिवार ने जब मुहूर्त गंवाने से इनकार किया तो अस्पताल को ही शादी का मंडप बना दिया गया। आदित्य बारात लेकर हॉस्पिटल पहुंचे, बैंड-बाजे की गूंज के बीच मंडप सजा, और डॉक्टरों की देखरेख में विवाह के सारे रस्म-विधान पूरे किए गए।दुल्हन की चलने की हालत न होने पर दूल्हे आदित्य ने नंदनी को गोद में उठाकर सात फेरे लिए। फिर सिंदूर भरकर, मंगलसूत्र पहनाकर जीवनभर का साथ निभाने का वचन दिया।

दूल्हे ने दुल्हन को गोद में उठाकर लिए सात फेरे

अक्षय तृतीया के मौके पर शादी के ये सारी रस्में निभाई गईं. जिसने भी यह शादी देखी, उसने दूल्हे की जमकर तारीफ की. दरअसल, ब्यावरा के परमसिटी कॉलोनी के रहने वाले जगदीश सिंह सिकरवार के भांजे आदित्य सिंह की शादी कुंभराज की रहने वाली नंदनी से तय हुई थी. शादी 1 मई को अक्षय तृतीया के दिन कुंभराज के पास पुरषोत्तमपुरा गांव में होनी थी. लेकिन शादी से 5 दिन पहले ही दुल्हन नंदनी की तबीयत अचानक बिगड़ गई. उसे 24 अप्रैल को ब्यावरा शहर के पंजाबी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था.

नजारा देख हर शख्स की आंखें नम थीं

शादी सिर्फ रस्म नहीं थी… यह एक मिसाल थी। कि जब दिल साथ हों, तो दीवारें नहीं रुकावट बनतीं…न प्यार रुकता है, न रिश्ते।” राजगढ़ की इस शादी ने ये साबित कर दिया कि प्यार सिर्फ शारीरिक मौजूदगी नहीं,
बल्कि भावनाओं का वो रिश्ता है, जो किसी भी परिस्थिति में निभाया जा सकता है।
आदित्य और नंदनी की यह शादी अब लाखों दिलों को छू रही है।

Raed More:- भारत पर हमले की साजिश: आईएसआई का बांग्लादेश में नया खेल

Click this:- Download Our News App For Latest Update  and “Follow” whatsapp channel

Watch Now:- कुर्सी पर बैठाकर डांसर को चूमने चला BJP नेता!

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Chhattisgarh Weather: आंधी-तूफान से बेमेतरा में 2 की मौत
Next: ‘Raid 2’ Box Office Collection: फिल्म ‘Raid 2’ में सपोर्टिंग एक्टर्स बने असली हीरो? जानिए फिल्म रिव्यू…

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म

Rohan Umak February 28, 2026
वर्चुअली शामिल हुए CM डॉ. यादव
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान

PM मोदी की अध्यक्षता में अजमेर में राष्ट्रीय कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए CM डॉ. यादव

divya mistry February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.