Shabana Javed Dance Video: 70s की फेमस एक्ट्रेस शबाना आजमी का 18 सितंबर को जन्मदिन था, वो गुरुवार को 75 साल की हो गई। उनके 75वें जन्मदिन पर पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें बॉलीवुड के कई मशहूर सेलिब्रिटीज शामिल हुए। जिसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहें हैं।
पति जावेद अख्तर के साथ डांस का वीडियो वायरल…
शबाना आजमी ने रेड और ब्लैक रंग की ड्रेस पहन रखी थी, जो उनकी पर्सनालिटी को और निखार रही थी। दोनों ने ट्विनिंग की हुई है। जावेद अख्तर भी इसी थीम के साथ ट्विनिंग करते नजर आए। कपल ने ‘बेबी लिटल बेबी’ गीत पर डांस करते हुए सभी का दिल जीत लिया। शबाना की मुस्कान और खुशी इस डांस में साफ दिख रही थी, जो उनके प्रशंसकों के लिए खास तोहफा साबित हुई।
View this post on Instagram
फैंस वीडियो देखकर हुए खुश…
फैंस को कपल का डांस बेहद पसंद आया। लोगों ने शानदार रिेक्शन दिए किसी ने हार्ट इमोजी भेजो तो किसी ने तारीफ की। एक यूजर ने लिखा कि- ‘She is so happy and lovely ❤️’, एक यूजर ने लिखा कि- So beautiful, एक ने अपना एक्ट्रेस के साथ मुलाकात का एक्सपीरियंस शेयर किया और लिखा कि- ‘I’ve met Shabana Azmi Ji, She’s really sweet and very polite, We were on a car ride together to a fundraiser gala. I will never forget that moment and our conversation’।
इस पार्टी में पहुंचे कई सेलिब्रिटीज…
पार्टी में शबाना के साथ रेखा, माधुरी दिक्षित, उर्मिला डांस करते नजर आईं। इस पार्टी में डिजाइनर से लेकर डायरेक्टर तक कई सितारे नजर आएं।
View this post on Instagram
साल 1950 में हुआ शबाना का जन्म…
शबाना आजमी का जन्म 18 सितंबर 1950 को हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1970 के दशक में की और तुरंत ही अपनी बेहतरीन एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया। सामाजिक मुद्दों को लेकर उनके कथित और प्रखर विचारों ने उन्हें बॉलीवुड की अलग पहचान दिलाई।
View this post on Instagram
शबाना अपनी फिल्मों में महिला सशक्तिकरण और सामाजिक न्याय जैसे विषयों को प्रमुखता से उठाती रही हैं, जिससे वे एक सशक्त आवाज बनकर उभरीं।
एक्ट्रेस के पर्सनल लाइफ की बात करें तो…
शबाना आजमी और जावेद अख्तर की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे प्रसिद्ध और सम्मानित जोड़ों में से एक मानी जाती है। दोनों ने संगीत, नाटक और सामाजिक मुद्दों के क्षेत्र में मिलकर कई बेहतरीन काम किए हैं। उनका पारिवारिक जीवन भी बेहद खुशहाल माना जाता है। बेटे का नाम फरहान अख्तर है, जो खुद एक सफल अभिनेता, निर्देशक और गीतकार हैं।
