विपक्ष ने नीम की पत्तियों का धुआं कर जताया विरोध

MP News: क्लीन सिटी इंदौर में बढ़ते मच्छर और बीमारियों के विरोध में नगर निगम में अनोखा प्रदर्शन हुआ. विपक्ष ने नीम की पत्ती और जड़ी बूटियों का धुआं कर विरोध प्रदर्शन किया.
MP NEWS: विपक्ष का अनोखा प्रदर्शन
मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में मध्य प्रदेश के इंदौर में मच्छरों के बढ़ते प्रकोप और उससे फैल रही बीमारियों को लेकर आज इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी ने अनोखा प्रदर्शन किया। कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में कांग्रेस के सदस्यों ने नगर निगम और जिला स्वास्थ्य कार्यालय में नीम की पत्तियों और जड़ी-बूटियों का धुआं कर विरोध जताया।
MP NEWS: गंदगी से बढ़ रहा मच्छरों का प्रकोप
कांग्रेस का कहना है कि शहर में गंदगी और खुले नालों के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है, जिससे डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। अस्पतालों में बुखार और बदन दर्द के मरीजों की संख्या बढ़ रही है, और कई अस्पतालों में तो बेड भी नहीं मिल पा रहे हैं। कांग्रेस ने नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि गंदगी की सफाई और ड्रेनेज की व्यवस्था पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
MP NEWS: निगम को बताया जिम्मेदार
कांग्रेस नेताओ का कहना है कि मच्छरों के प्रकोप से शहर भर में बीमारियां फैल रही है. इन बीमारियों के लिए कांग्रेस नेताओं ने नगर निगम को जिम्मेदार बताया . इस अनोखे प्रदर्शन के लिए शहर कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में निगम परिसर पहुंचे. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निगम परिसर, महापौर केबिन, निगम के स्वास्थ्य विभाग की बिल्डिंग के बाहर यह धुआं किया.
