बैठक के बाद सीएम ने लिया फैसला

Pithampur Kachra: इंदौर के पीथमपुर में यूनियन कार्बाइड की फैक्टरी से निकलने वाले जहरीले कचरे को खत्म करने के विरोध में स्थानीय लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका कहना है कि कचरा जलाने से स्वास्थ्य पर बड़ा असर पड़ेगा।आपको बतादें की इस मामले पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देर रात मुख्यमंत्री निवास पर एक आपात बैठक बुलाई।
सीएम हाउस में हुई आपात बैठक
Pithampur Kachra: बैठक में सीएम डॉक्टर मोहन यादव ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार जनता के हित में खड़ी है और किसी भी हालत में जनता को नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि न्यायालय के आदेश के बाद ही कोई कार्यवाही की जाएगी। बैठक में डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा,मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
HC के आदेश पर UC का कचरा पीथमपुर भेजा-CM

Pithampur Kachra: मुख्यमंत्री ने बताया कि यूनियन कार्बाइड के कचरे को अदालत के आदेश के तहत पीथमपुर भेजा गया था और इसे नष्ट करने की प्रक्रिया पर कोर्ट के निर्देशों के बाद ही आगे बढ़ने का निर्णय लिया जाएगा। सीएम ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर विश्वास न करें और विश्वास रखें कि सरकार उनके साथ है।
HC के आदेश का इंतजार

Pithampur Kachra: मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य सरकार ने उच्च सुरक्षा मानकों के तहत कचरे का परिवहन किया है और जनता की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। जब तक HC से कोई नया आदेश नहीं आता तब तक कचरा जलाने की प्रक्रिया पर रोक रहेगी।
