‘राजस्थान के विकास को गति मिलेगी’
उन्होंने कहा कि यह बजट युवाओं, महिला, किसान, गरीब, वंचित और आम आदमी को समर्पित है। साथ ही तेज आर्थिक विकास और ‘सबका साथ, सबका विकास’ की भावना को मजबूती प्रदान करता है। CM ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना है। यह बजट देश को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में मजबूत कदम है। इस बजट के माध्यम से प्रदेश को भी विकास की मुख्यधारा में और अधिक मजबूती से जोड़ा गया, जिससे राजस्थान के औद्योगिक, तकनीकी और सामाजिक विकास को नई गति मिलेगी।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026 ‘सबका साथ सबका विकास’ के संकल्प को सिद्ध करने वाला है। 7% की विकास दर के साथ देश ‘पाथ ब्रेकिंग रिफॉर्म एक्सप्रेस’ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।
बजट में इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 और मेगा टेक्सटाइल… pic.twitter.com/5bSxfFxoFQ
— Bhajanlal Sharma (@BhajanlalBjp) February 1, 2026
Rajasthan CM on Budget: महिला सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान
मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि बजट में महिला सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दिया गया। ‘शी मार्ट’ की घोषणा और हर जिले में एक बालिका छात्रावास की व्यवस्था बालिकाओं के लिए ऐतिहासिक कदम है। इससे शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाए बिना विकसित भारत का सपना पूरा नहीं हो सकता।
