यूनेस्को की बैठक में फैसला
दिल्ली में लाल किले पर आयोजित यूनेस्को की एक बैठक में यह फैसला लिया गया। यह पहली बार है कि भारत इनटैंजिबल कल्चरल हेरिटेज के संरक्षण के लिए इंटरगवर्नमेंटल कमेटी के सत्र की मेजबानी कर रहा है। इस समिति का 20वां सत्र लाल किले में 8 से 13 दिसंबर तक आयोजित किया जा रहा है।

भारत की 15 सांस्कृतिक विरासत लिस्ट में शामिल
Unesco द्वारा दीपावली उत्सव को प्रतिष्ठित लिस्ट में शामिल किए जाने की घोषणा के बाद ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे गूंज उठे। भारत की 15 चीजें यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की लिस्ट में शामिल हैं। कुंभ मेला, कोलकाता की दुर्गा पूजा, गुजरात का गरबा नृत्य, योग, वैदिक मंत्रोच्चार की परंपरा और रामलीला महाकाव्य ‘रामायण’ का पारंपरिक प्रदर्शन इनमें शामिल हैं। दीपावली भारत के उन त्योहारों में से एक है जो अब दुनिया के कई अन्य हिस्सों में भी मनाया जाता है।
Read MOre: अयोध्या में धव्जोत्सव, राम मंदिर पर PM और मोहन भागवत ने फहराया भगवा ध्वज
UNESCO Diwali World Heritage: PM ने जताई खुशी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दीपावली को यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल किए जाने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि इससे त्योहार की वैश्विक लोकप्रियता में और वृद्धि होगी। PM मोदी ने यूनेस्को द्वारा दीपावली को अपनी अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल किए जाने की घोषणा पर प्रतिक्रिया देते हुए X पर एक पोस्ट में कहा – ‘भारत और दुनियाभर के लोग काफी खुश हैं। हमारे लिए दिवाली, संस्कृति और प्रकृति से जुड़ी है। यह ज्ञान और धर्म का प्रतीक है। दीपावली को Unesco की अमूर्त विरासत सूची में शामिल किए जाने से इस त्योहार की वैश्विक लोकप्रियता में वृद्धि होगी।
People in India and around the world are thrilled.
For us, Deepavali is very closely linked to our culture and ethos. It is the soul of our civilisation. It personifies illumination and righteousness. The addition of Deepavali to the UNESCO Intangible Heritage List will… https://t.co/JxKEDsv8fT
— Narendra Modi (@narendramodi) December 10, 2025
