Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Lifestyle
  • Underarms Darkening Treatment: अंडरआर्म्स के कालेपन को हटाने के घरेलू उपाय….
  • Lifestyle

Underarms Darkening Treatment: अंडरआर्म्स के कालेपन को हटाने के घरेलू उपाय….

Hema Gupta March 24, 2025

Underarms Darkening Treatment: अंडरआर्म्स का काला पड़ना एक आम समस्या है, लेकिन इससे कई बार शर्मिंदगी का अहसास होता है। जब भी कोई स्लीव लेस और स्टाईलिश ड्रेस पहनना चाहते है, लेकिन गर्मियों में जब हमे बिना आस्तीन के कपड़े पहनने होते हैं, डार्क स्किन की वजह से हम नही पहन पाते हैं, इससे निपटने के लिए आज हम आपको कुछ घरेलु उपाय बताएंगे।

Read More: Bael Khane ke Fayde: जानिए महादेव के प्रिय फल बेल के फायदे…

Underarms Darkening Treatment: अंडरआर्म्स के कालेपन के कारण…

1. कई डिओड्रेंट्स में रासायनिक पदार्थ होते हैं जो त्वचा में जलन पैदा कर सकते हैं और इसके कारण अंडरआर्म्स का रंग काला पड़ सकता है।

2. कभी-कभी शेविंग के दौरान त्वचा में जलन या खरोंच के कारण अंडरआर्म्स का रंग गहरा हो सकता है। इसके अलावा, रेज़र का अधिक इस्तेमाल भी त्वचा को क्षति पहुँचा सकता है।

3. हॉर्मोनल परिवर्तन जैसे गर्भावस्था, मासिक धर्म या अन्य हॉर्मोनल बदलावों के कारण भी त्वचा के रंग में बदलाव आ सकता है।

4. अनहेल्दी लाइफस्टाइल और गलत आहार, व्यायाम की कमी, धूम्रपान और शराब का सेवन आदि भी त्वचा के रंग को प्रभावित कर सकते हैं।

Underarms Darkening Treatment: जानिए कालेपन को हटाने के घरेलू उपाय..

बेसन और हल्दी का पैक..

अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर करने के लिए बेसन और हल्दी का मिश्रण एक पुराना और प्रभावी उपाय है। बेसन त्वचा की सफाई करता है और हल्दी के एंटी-ऑक्सिडेंट गुण त्वचा को निखारते हैं।

बेसन, हल्दी और दूध को मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को अंडरआर्म्स पर लगाएं और 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें, जब यह सूख जाए, तो इसे गुनगुने पानी से धो लें।

बेकिंग सोडा और नींबू का पैक…

एक प्राकृतिक एक्सफोलिएटर के रूप में बेकिंग सोडा काम करता है जो मृत त्वचा को हटाने में मदद करता है, जबकि नींबू में प्राकृतिक ब्लीचिंग गुण होते हैं जो त्वचा को हल्का करने में सहायक होते हैं।

अंडरआर्म्स पर बेकिंग सोडा और नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। फिर 5-10 मिनट तक छोड़ें, फिर गुनगुने पानी से धो लें।

एलोवेरा और गुलाब जल का पैक

एलोवेरा में ठंडक देने और त्वचा को हाइड्रेट करने के गुण होते हैं, जबकि गुलाब जल त्वचा को ताजगी प्रदान करता है और इसे निखारता है।

गुलाब जल और एलोवेरा जेल को मिलाकर एक मिश्रण तैयार करें। इसे अंडरआर्म्स पर लगाएं और 20-30 मिनट तक छोड़ दें। बाद में गुनगुने पानी से धो लें।

चंदन और गुलाब जल का पैक

त्वचा पर चंदन के पेस्ट को लगाने से न केवल ठंडक मिलती है, बल्कि यह काले धब्बों और टैनिंग को कम करने में भी सहायक है।

गुलाब जल और चंदन पाउडर को मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे अंडरआर्म्स पर लगाकर 15-20 मिनट तक छोड़ें। फिर गुनगुने पानी से धो लें।

चीनी का स्क्रब और नारियल तेल ..

नारियल तेल त्वचा को हाइड्रेट करता है, जबकि चीनी का इस्तेमाल त्वचा को एक्सफोलिएट करने के लिए किया जाता है। यह मिश्रण अंडरआर्म्स के कालेपन को हल्का करने के लिए प्रभावी है।

नारियल तेल और चीनी को अच्छे से मिलाकर स्क्रब तैयार करें। इसे अंडरआर्म्स पर हल्के हाथों से स्क्रब करें। 5-10 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें।

दही और हल्दी का पैक…

लैक्टिक एसिड से भरपूर होता है दही, जो त्वचा को धीरे-धीरे हल्का करता है, जबकि हल्दी के एंटी-ऑक्सिडेंट गुण त्वचा को निखारने में मदद करते हैं।

दही और हल्दी को अच्छे से मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को अंडरआर्म्स पर लगाएं और 15-20 मिनट तक छोड़ें। बाद में गुनगुने पानी से धो लें।

शहद और पपीता का पैक..

पपाइन नामक एंजाइम पपीता में होता है, जो त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाने में मदद करता है। शहद त्वचा को मॉइश्चराइज करता है और उसे कोमल बनाता है।

पपीते का गूदा और शहद मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को अंडरआर्म्स पर लगाएं और 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर गुनगुने पानी से धो लें।

Underarms Darkening Treatment: Conclusion निष्कर्ष

अंडरआर्म्स के कालेपन को हटाने के लिए बताए गये घरेलू उपाय फायदेमंद हो सकते है, यदि इन्हें नियमित रूप से इस्तेमाल किया जाए। ये उपाय न केवल प्राकृतिक होते हैं, बल्कि त्वचा के लिए भी सुरक्षित होते हैं। इनसे साइड डिफेक्ट होने की संभावना कम हैं। हालांकि, अंडरआर्म्स के कालेपन को हटाने में समय लगता है, इसलिए कुछ दिनों तक लगातार यह उपाय करने होंगे।

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Best News Channel App in Chhattisgarh – Nation Mirror
Next: Dhirendra Krishna Shastri News: औरंगजेब पर बोले धीरेंद्र शास्त्री

Related Stories

Hair Protection Tips
  • Lifestyle

Hair Protection Tips: होली खेलने के पहले और बाद में करें ये काम, बाल को नहीं होगा कोई नुकसान!

Hema Gupta February 28, 2026
पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे
  • Lifestyle

पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे

Rohan Umak February 27, 2026
जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण
  • Lifestyle

जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण

Rohan Umak February 26, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.