राम मंदिर आंदोलन और बाबरी ढांचे विध्वंस के प्रमुख लोगों के शामिल रहीं पूर्व मुख्यमंत्री साध्वी उमा भारती ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को खुदा के नाम पर मस्जिद बनाने की सलाह दी है। न कि बाबर के नाम पर इमारत बनाने की।
उमा भारती ने चेतावनी भरे अंदाज में सलाह देते हुए एक्स पर लिखा कि बाबर के नाम पर इमारत बनी तो, जो हश्र 6 दिसंबर को अयोध्या में हुआ था, वैसा ही होगा।
Read More-CM Sai held an meeting: सीएम साय ने की महत्वपूर्ण बैठक,अधिकारियों से की खास चर्चा
ममता ने बंगाल में बाबार मस्जिद बनाने का किया था ऐलान
गौरतलब है कि पश्चिम बंगालकी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ऐलान किया है कि बंगाल में बाबर के नाम पर अयोध्या जैसी बाबरी मस्जिद का निर्माण कराया जाएगा। जिसको लेकर उमा भारती ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि ‘खुदा, इबादत, इस्लाम के नाम पर मस्जिद बने हम सम्मान करेंगे लेकिन बाबर के नाम से बनी हुई इमारत का वही हाल होगा जो 6 दिसंबर को अयोध्या में हुआ था, ईंटे भी गायब हो गई थीं।
मेरी मित्र ममता बनर्जी को सलाह है कि बाबर के नाम पर मस्जिद बनाने की बात कहने वालों पर कार्यवाही करिए, बंगाल एवं देश की अस्मिता एवं सद्भाव के लिए आपकी भी जिम्मेदारी है।’
Read More-भारत और साउथ अफ्रीका की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, KL कप्तान, RO-KO की वापसी
