Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • UKSSSC exam: पेपर लीक के सितम के बाद सीएम धामी की बड़ी कार्रवाई…
  • उत्तराखंड

UKSSSC exam: पेपर लीक के सितम के बाद सीएम धामी की बड़ी कार्रवाई…

divya mistry September 29, 2025

UKSSSC exam: उत्तराखंड कृषि स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा के दौरान हुए पेपर लीक मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीबीआई जांच की सिफारिश की है और परीक्षा देने वाले युवाओं पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने का निर्देश दिया है।

cm dhami
cm dhami

सीबीआई जांच की मांग की

यह मामला 21 सितंबर को हरिद्वार के एक परीक्षा केंद्र में यूकेएसएसएससी भर्ती परीक्षा के दौरान सामने आया था, जब प्रश्नपत्र के तीन पन्ने सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे। इस घटना के बाद युवा छात्रों ने पेपर लीक को लेकर धरना शुरू कर दिया और सीबीआई जांच की मांग की।

कार्रवाई के बारे में जानकारी दी

UKSSSC exam: शुरुआत में जिलाधिकारी सविन बंसल और एसएसपी अजय सिंह ने युवाओं से बात की, जबकि अन्य आला अधिकारी भी उनसे मिले। लेकिन युवा सीबीआई जांच के लिए अड़े रहे। आठवें दिन मुख्यमंत्री धामी खुद मौके पर पहुंचे और युवाओं को मामले की जांच और कार्रवाई के बारे में जानकारी दी।

छात्रों पर दर्ज मुकदमों को वापस लिया

उन्होंने युवाओं की मांग स्वीकार करते हुए सीबीआई जांच की सिफारिश की और कहा कि परीक्षा में शामिल छात्रों पर दर्ज मुकदमों को वापस लिया जाएगा। छात्रों की सूची सरकार को उपलब्ध कराई जाएगी ताकि मुकदमे हटाए जा सकें।

छात्रों पर दर्ज मुकदमों को वापस लिया

UKSSSC exam: सरकार ने मामले में लापरवाही बरतने वाले चार अधिकारियों और कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है, जिनमें सेक्टर मजिस्ट्रेट केएन तिवारी, असिस्टेंट प्रोफेसर सुमन, एक दरोगा और एक सिपाही शामिल हैं। असिस्टेंट प्रोफेसर सुमन को पेपर सॉल्वर के तौर पर भी दोषी पाया गया है।

अवलोकन कर मार्गदर्शन प्रदान करेगा

प्रदेश सरकार ने इस मामले की जांच के लिए एकल सदस्यीय आयोग का गठन किया है, जिसका नेतृत्व नैनीताल उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश यूसी ध्यानी करेंगे। यह आयोग एसआईटी की जांच रिपोर्ट का अवलोकन कर मार्गदर्शन प्रदान करेगा।

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: CG NEWS : केंद्रीय गृहमंत्री शाह के बयान पर PCC चीफ बैज ने किया पलटवार, बोले-BJP के नेता बयान बदलने में माहिर
Next: CG NEWS : PCC चीफ बयान पर बृजमोहन अग्रवाल का पलटवार, कहा- कांग्रेस ने गायों के नाम पर मचाई लूट

Related Stories

Haldwani elephant accident
  • उत्तराखंड

हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत

himani Shrotiya March 1, 2026
उत्तराखंड में CM धामी ने मनाया भव्य रंगोत्सव
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड में CM धामी ने मनाया भव्य रंगोत्सव, लोक कलाकारों संग लगाये ठुमके

Rohan Umak March 1, 2026
Uttarakhand e-Zero FIR
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ

himani Shrotiya February 28, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • पाकिस्तान में ऐतिहासिक गुरुद्वारा बेचा: 1 करोड़ रिश्वत लेकर तोड़ने की अनुमति?
  • PM मोदी के घर हाईलेवल बैठक: UAE को दिया समर्थन, नेतन्याहू से बोले- संघर्ष जल्द खत्म करें
  • अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला: 1,000 ठिकाने निशाने पर, 2,000 बम गिराने का दावा
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.