UK07 Rider Father Disinherits Property: ‘बिग बॉस 17’ के फेम कंटेस्टेंट और फेमस यूट्यूबर अनुराग डोभाल (UK07 Rider) इन दिनों सुर्खिओं में बने हुएं है, कुछ दिनों पहले उन्होंने आत्महत्या करने की कोशिश की थी, फिलहाल वो ICU में भर्ती है। लेकिन इस बीच हालचाल पूछने की वजह अनुराग के पिता ने उन्हें अपनी चल – अचल संपत्ती से बेदखल कर दिया है।
बताया जा रहा है कि, सुसाइड करने की कोशिश के दौरान वो गंभीर रुप से जखमी हो गए।उनके कुल्हे की दोनों हड्डियां टूट गई। उनकी कार के परखच्चे उड़ गए, उसे देखकर अनुराग की हालत का अंदाजा लगाया जा सकता है।
पिता ने अनुराग को किया जायदाद से बेधखल
UK07 राइडर एक तरफ ICU में भर्ती है। वहीं दूसरी ओर उनके पिता ने अनुराग और उनकी पत्नी रितिका चौहान को अपनी जायदाद से बेदखल कर दिया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, इतना ही नहीं पिता ने अखबार में विज्ञापन देकर सार्वजनिक रुप बेटे अनुराग और बहू से रिश्ता खत्म करने का ऐलान कर दिया है।

पिता ने खत्म किएं रिश्ते
अनुराग डोभाल के पिता जगदम्बा प्रसाद डोभाल ने बेटे – बहू से रिश्ता खत्म कर देहरादून के एक अखबार में सार्वजनिक तौर पर प्रकाशित करवाया गया है। अखबार में लिखा कि – ‘मैं अपने पुत्र अनुराग डोभाल और पुत्रवधु रितिका चौहान डोभाल को अपनी समस्त चल-अचल संपत्ति से बेदखल करता हूं।
भविष्य में इनके द्वारा किए गए किसी भी कृत्य व लेन-देन के वे स्वयं जिम्मेदार होंगे। मेरी और मेरे परिवार की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।’ इसके बाद से यह विज्ञापन सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

अनुराग ने की थी सुसाइड करने की कोशिश
7 मार्च के दिन यूट्यूबर इस्टाग्राम पर लाइव आए, और वो कार चला रहें थे। काफी इमोशनल लग रहे थे। और कह रहे थे, लोग ही नहीं बचे किसको कॉल करुं। फिर वो कहते हैं। ‘मम्मी, अगर मैं अगले जन्म में आऊं, तो बस प्यार देना’। इसके बाद कार की स्पीड 150 kmph कर ली और कहा कि- ‘चलो आखिरी सफर पर चलते हैं।’ फिर कार को डिवाइडर से चढ़ा दिया सुसाइड करने की कोशिश की लेकिन वो गंभीर रुप से घायल हो गए। यह हादसा इतना भयावह था कि, उनकी फॉर्च्यूनर के परखच्चे उड़ गए। वो भी गंभीर रुप से घायल हो गए।

बता दें कि, इस दौरान वो लाइव थे। उनकी सारी बाते करीब 80 हजार देख रहें थे। यह हादसा दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे पर हुआ।
यूट्यूबर के मैनेजर ने दी थी हेल्थ अपडेट
इस दुर्घटना के बाद अनुराग को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। उनके मैनेजर रोहित पांडे ने उनकी हेल्थ अपडेट दी। उन्होंने बताया कि वो ICU में हैं। मैनेजर ने फैंस से उनके ठीक होने की प्रार्थना करने की अपील की है।

8 मार्च को मैनेजर ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी डाली और उसमें लिखा कि- ‘उन्हें दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, फिलहाल वे आईसीयू में हैं। कृपया उनके लिए प्रार्थना करें। हम डॉक्टरों और सभी के संपर्क में हैं। हमारा साथ देने वाले सभी लोगों का धन्यवाद, खासकर उन फैंस का, जिन्होंने मुझे अनुराग डोभाल का पता लगाने और उनके लिए मदद जुटाने में सहयोग किया। आप लोग भगवान हो सच में।”
मैनेजर ने पहले किया था पोस्ट
पहले इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर करते हुए उनके हॉस्पिटल में भर्ती होने की जानकारी दी थी और लिखा था कि- ‘टीम यूके राइडर की ओर से, मैं अनुराग डोभाल के मैनेजर के रूप में पुष्टि करता कि अभी वह अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में हैं। प्लीज इसे ही आधिकारिक बयान मानें और इस स्थिति के बारे में बार-बार कॉल करने से बचें। यदि कोई और अपडेट आता है, तो हम उसे सही समय पर शेयर करेंगे।’

