Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • Pushkar Singh Dhami’s gift to Home Guard: CM पुष्कर सिंह धामी का होम गार्ड को तोहफा
  • उत्तराखंड

Pushkar Singh Dhami’s gift to Home Guard: CM पुष्कर सिंह धामी का होम गार्ड को तोहफा

Taruna Samariya December 8, 2025

Pushkar Singh Dhami’s gift to Home Guard: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने होम गार्ड फाउंडेशन दिवस के अवसर पर होम गार्ड जवानों के लिए कई कल्याणकारी घोषणाएं कीं. मुख्यमंत्री ने कहा, कि 9,000 फीट से अधिक ऊंचाई पर तैनात होम गार्ड जवानों को पुलिस और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) के जवानों की तरह 200 रुपये प्रतिदिन का प्रोत्साहन भत्ता मिलेगा.

Pushkar Singh Dhami’s gift to Home Guard: होम गार्ड जावानो के लिए तोहफा

यह घोषणा देहरादून स्थित होम गार्ड मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान की गई. धामी ने कहा कि राज्य सरकार होम गार्ड जवानों के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. उन्होंने यह भी बताया कि सेवानिवृत्ति की उम्र 60 वर्ष पूरी करने पर होम गार्ड स्वयंसेवकों को दी जाने वाली राशि में 50,000 रुपये की वृद्धि की जाएगी.

read more :CM Dhami : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का देवाल दौरा

Pushkar Singh Dhami’s gift to Home Guard: होमगार्ड जवानों के लिए प्रमुख घोषणाएं

• जवानों को साल में 12 आकस्मिक छुट्‌टी (Casual Leave) दिए जाएंगे।

• महिला होमगार्ड को मातृत्व छुट्‌टी (Maternity Leave) की सुविधा मिलेगी।

• 9000 फीट से अधिक ऊंचाई पर तैनाती पर पुलिस और एसडीआरएफ की तर्ज पर ₹200 प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

• एसडीआरएफ प्रशिक्षण प्राप्त होमगार्ड जवानों को ₹100 अतिरिक्त भत्ता दिया जाएगा।

• वर्दी भत्ता दोबारा शुरू किया गया है।

• भोजन भत्ते को ₹100 से बढ़ाकर ₹150 किया गया है (50% बढ़ोतरी)

• प्रशिक्षण भत्ते को ₹50 से बढ़ाकर ₹140 किया गया

Read More-Naxalite surrender is taking place in MP: MP में होने जा रहा सबसे बढ़ा नक्सली सरेंडर

अतिरिक्त प्रोत्साहन भत्ता का ऐलान

मुख्यमंत्री ने कहा, कि राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) के साथ तैनाती के दौरान प्रशिक्षित होम गार्ड जवानों को 100 रुपये प्रतिदिन का अतिरिक्त प्रोत्साहन भत्ता मिलेगा. यह कदम होम गार्ड के जवानों के कार्यों की सराहना और उनकी सेवा की मान्यता के रूप में उठाया गया है.

कार्यक्रम के दौरान धामी ने घोषणा की कि होम गार्ड विभाग के राजपत्रित और अराजपत्रित अधिकारियों की तरह होम गार्ड जवानों को भी हर साल वर्दी भत्ता दिया जाएगा. इस कदम से जवानों को आर्थिक सहयोग मिलने के साथ ही उनकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी.

सुविधाओं को बेहतर करने के लिए प्रयासरत- सीएम

मुख्यमंत्री ने कहा कि होम गार्ड विभाग राज्य के आपदा प्रबंधन और अन्य आपातकालीन सेवाओं में अहम भूमिका निभाता है. राज्य सरकार उनके कल्याण और उन्हें बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है. वही कार्यक्रम में राज्य के वरिष्ठ अधिकारी, होम गार्ड के जवान, और महिला होम गार्ड बड़ी संख्या में उपस्थित रहे. इस अवसर पर जवानों ने अनुशासित परेड का प्रदर्शन कर अपनी क्षमता का परिचय दिया

CDS जनरल बिपिन रावत को श्रद्धांजलि दी

सीएम धामी ने भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) स्व. जनरल बिपिन रावत की चतुर्थ पुण्यतिथि पर भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कनक चौक स्थित पार्क में जनरल बिपिन रावत की प्रतिमा पर पुष्पचक्र अर्पित किया गया।

About the Author

Taruna Samariya

Author

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Dharmendra Birth Anniversary: धर्मेंद्र का 90वां जन्मदिन, सनी देओल, ईशा देओल ने किया इमोशनल का पोस्ट…
Next: rajasthan panchayat nikay chunav update: निकाय और पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज

Related Stories

Uttarakhand e-Zero FIR
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ

himani Shrotiya February 28, 2026
हल्द्वानी में HPV टीकाकरण अभियान का हुआ आगाज़
  • उत्तराखंड

हल्द्वानी में HPV टीकाकरण अभियान का हुआ आगाज़; CM धामी ने अभियान को बताया मातृशक्ति की सुरक्षा का ऐतिहासिक संकल्प

Rohan Umak February 28, 2026
उत्तरकाशी में खाई में गिरी कार, 2 युवकों की मौत
  • उत्तराखंड

उत्तरकाशी में खाई में गिरी कार, 2 युवकों की मौत; SDRF ने रेस्क्यू अभियान चला कर बरामद की लाशें

Rohan Umak February 27, 2026
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी बधाई

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.