Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • UK NEWS: “आपदा सखी योजना”: उत्तराखंड सरकार की नई पहल महिलाओं को बनाएगी आपदा प्रबंधन की अगली पंक्ति का योद्धा
  • उत्तराखंड

UK NEWS: “आपदा सखी योजना”: उत्तराखंड सरकार की नई पहल महिलाओं को बनाएगी आपदा प्रबंधन की अगली पंक्ति का योद्धा

divya mistry June 1, 2025

UK NEWS: उत्तराखंड में आपदा प्रबंधन को और मजबूत बनाने के लिए राज्य सरकार एक नई पहल शुरू करने जा रही है – “आपदा सखी योजना”। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मानसून-2025 की तैयारियों के संबंध में एक कार्यशाला के दौरान इस योजना की घोषणा की। योजना का उद्देश्य है आपदा के समय महिला स्वयंसेवकों को प्रशिक्षित करना, ताकि वे राहत और बचाव कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा सकें।

UK NEWS
UK NEWS

UK NEWS: राहत और बचाव जैसे कार्यों की जानकारी दी जाएगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं को रोका नहीं जा सकता, लेकिन बेहतर तालमेल और त्वरित प्रतिक्रिया से इनके प्रभाव को जरूर कम किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि “आपदा मित्र योजना” की तरह अब “आपदा सखी योजना” की शुरुआत की जाएगी। इस योजना के तहत पहले चरण में राज्य आजीविका मिशन से जुड़ी 95 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण में उन्हें आपदा पूर्व चेतावनी, प्राथमिक चिकित्सा, मनोवैज्ञानिक सहायता, राहत और बचाव जैसे कार्यों की जानकारी दी जाएगी।

UK NEWS: तैनात करने के निर्देश भी दिए गए

मुख्यमंत्री ने विभागीय समन्वय पर जोर देते हुए कहा कि सभी विभागों को प्रोएक्टिव और रिएक्टिव दोनों रणनीतियों को अपनाना होगा। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि 2024 में गौरीकुंड में बादल फटने की घटना में समय पर की गई कार्रवाई ने हजारों जानें बचाईं। साथ ही भूस्खलन और बाढ़ की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर वहां मशीनरी और संसाधन पहले से तैनात करने के निर्देश भी दिए गए।

UK NEWS: 16 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने जानकारी दी कि इस वर्ष मानसून सामान्य से अधिक होने की संभावना है। ऐसे में पूर्व तैयारियां अत्यंत जरूरी हैं। वहीं, एनडीएमए के सदस्य राजेंद्र सिंह ने बताया कि उत्तराखंड को भूस्खलन रोकथाम के लिए 140 करोड़ रुपये, 190 संवेदनशील झीलों की निगरानी के लिए 40 करोड़ और वनाग्नि प्रबंधन के लिए 16 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है।

प्रतिक्रिया क्षमता को भी एक नया आयाम देने जा रही

कार्यशाला में मौसम, भूगर्भ और बाढ़ पूर्वानुमान जैसे विषयों पर तकनीकी सत्रों का आयोजन भी किया गया, जिसमें विशेषज्ञों ने अनुभव साझा किए।

इस नई योजना के जरिए सरकार न केवल महिलाओं को सशक्त बना रही है, बल्कि राज्य की आपदा प्रतिक्रिया क्षमता को भी एक नया आयाम देने जा रही है।

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: UP NEWS: प्रदेश में चुनाव व्यवस्था में बड़े बदलाव की तैयारी
Next: Rinku Priya Engagement: 8 जून को होगी रिंकू-प्रिया की सगाई, जानिए इनकी दिलचस्प लवस्टोरी…

Related Stories

Uttarakhand e-Zero FIR
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ

himani Shrotiya February 28, 2026
हल्द्वानी में HPV टीकाकरण अभियान का हुआ आगाज़
  • उत्तराखंड

हल्द्वानी में HPV टीकाकरण अभियान का हुआ आगाज़; CM धामी ने अभियान को बताया मातृशक्ति की सुरक्षा का ऐतिहासिक संकल्प

Rohan Umak February 28, 2026
उत्तरकाशी में खाई में गिरी कार, 2 युवकों की मौत
  • उत्तराखंड

उत्तरकाशी में खाई में गिरी कार, 2 युवकों की मौत; SDRF ने रेस्क्यू अभियान चला कर बरामद की लाशें

Rohan Umak February 27, 2026
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी बधाई

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
  • CM नीतीश ने दी डॉ. राजेंद्र प्रसाद को श्रद्धांजलि, महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया निरीक्षण
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.