Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • UK NEWS: सरकार देगी चार गुना तक ऋण, नई मुख्यमंत्री स्वरोजगार नीति का प्रस्ताव तैयार
  • उत्तराखंड

UK NEWS: सरकार देगी चार गुना तक ऋण, नई मुख्यमंत्री स्वरोजगार नीति का प्रस्ताव तैयार

divya mistry May 12, 2025

UK NEWS: प्रदेश सरकार ने स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए नई मुख्यमंत्री स्वरोजगार नीति का प्रस्ताव तैयार किया है। इस नीति के तहत छोटे व्यवसाय शुरू करने वालों को पहले की तुलना में चार गुना तक अधिक ऋण मिल सकेगा। नई नीति में मौजूदा मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना (MSY) और मुख्यमंत्री अति सूक्ष्म स्वरोजगार (नैनो) योजना को मिलाकर एकीकृत रूप दिया गया है।

UK NEWS
UK NEWS

UK NEWS: सीमा और सब्सिडी दोनों में बदलाव किए

अब तक नैनो योजना में 50,000 रुपए तक ऋण उपलब्ध होता था, जिसे बढ़ाकर 2 लाख रुपए तक किया जा रहा है। वहीं, एमएसवाई के तहत पहले से 10 से 25 लाख तक के ऋण पर 15% से 25% तक सब्सिडी दी जाती थी। नई प्रस्तावित नीति में ऋण सीमा और सब्सिडी दोनों में बदलाव किए गए हैं।

UK NEWS: नई सब्सिडी संरचना इस प्रकार होगी:

  • ₹2 लाख तक के निवेश पर A और B श्रेणी क्षेत्रों में 30%, C और D श्रेणी में 25% सब्सिडी
  • ₹2 से ₹10 लाख: A-B में 25%, C-D में 20%
  • ₹10 से ₹25 लाख: A-B में 20%, C-D में 15%

इसके साथ ही महिलाओं को अतिरिक्त 5% सब्सिडी का लाभ दिया जाएगा। ग्रामीण और नगर पंचायत क्षेत्रों में कारोबार शुरू करने वालों, “एक जिला-एक उत्पाद” या GI टैग उत्पाद तैयार करने वालों को भी अतिरिक्त लाभ मिलेगा।

UK NEWS: नए स्वरोजगार के अवसर सृजित करने का लक्ष्य

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अंतर्गत जनवरी 2025 तक 31,715 लोगों को रोजगार और 95,000 से अधिक लोगों को प्रेरित किया गया। वहीं, नैनो योजना के अंतर्गत 4,658 छोटे उद्यमियों को ऋण दिया गया।नई नीति पर कैबिनेट की मुहर लगने के बाद अगले 5 वर्षों में 50,000 नए स्वरोजगार के अवसर सृजित करने का लक्ष्य है।

READ MORE:मध्य प्रदेश में तेज हवाओं और बारिश का कहर जारी, 14 मई के बाद मिल सकती है राहत

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: El Clasico Barcelona vs Real Madrid: थ्रिलर मुकाबला, बार्सिलोना ने 4-3 रियल मैड्रिड को हराया…
Next: CM YOGI: सीएम योगी का काशी दौरा: बुद्ध पूर्णिमा पर होंगे शामिल, विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की लेंगे समीक्षा

Related Stories

Uttarakhand e-Zero FIR
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ

himani Shrotiya February 28, 2026
हल्द्वानी में HPV टीकाकरण अभियान का हुआ आगाज़
  • उत्तराखंड

हल्द्वानी में HPV टीकाकरण अभियान का हुआ आगाज़; CM धामी ने अभियान को बताया मातृशक्ति की सुरक्षा का ऐतिहासिक संकल्प

Rohan Umak February 28, 2026
उत्तरकाशी में खाई में गिरी कार, 2 युवकों की मौत
  • उत्तराखंड

उत्तरकाशी में खाई में गिरी कार, 2 युवकों की मौत; SDRF ने रेस्क्यू अभियान चला कर बरामद की लाशें

Rohan Umak February 27, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.