Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • UK NEWS: कलयुगी बेटा…वसीयत झूठी साबित करने के लिए जीवनकाल में ही पिता को दिखाया मृत
  • उत्तराखंड

UK NEWS: कलयुगी बेटा…वसीयत झूठी साबित करने के लिए जीवनकाल में ही पिता को दिखाया मृत

divya mistry April 1, 2025

UK NEWS:  उत्तराखंड से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है. पिता की वसीयत झुठलाने के लिए बेटे ने अपने बेटे के साथ मिलकर उन्हें जीवनकाल में ही मृत दर्शा दिया. इसके लिए 25 साल बाद दाह संस्कार प्रमाणपत्र और मृत्यु प्रमाणपत्र बनवा लिया. सौतेले भाइयों ने शिकायत की तो नगर निगम ने भी जांच में मृत्यु प्रमाणपत्र को झूठा पाया. अक्तूबर 2024 में आई नगर निगम की रिपोर्ट के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई. अब एसएसपी से शिकायत हुई तो कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है.

UK NEWS
UK NEWS

वसीयत सज्जन और उनके तीन भाइयों के नाम की

UK NEWS:  शहर कोतवाल चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि. मियांवाला के रहने वाले सज्जन सिंह ने शिकायत की है. सज्जन सिंह के तीन भाई सुंदर लाल, इंद्रलाल और राधेश्याम हैं. उनके पिता रामसहाय का तीन दिसंबर 1988 को देहांत हो गया था. उनका अंतिम संस्कार अगले दिन हरिद्वार श्मशान घाट पर हिंदू रीति-रिवाज के साथ किया गया था. मृत्यु से पहले सात सितंबर 1988 को उन्होंने पूरे होशोहवाश में एक वसीयत की थी। इस वसीयत को सब रजिस्ट्रार देहरादून के यहां रजिस्टर्ड भी कराया गया। यह वसीयत सज्जन सिंह और उनके तीन भाइयों के नाम की गई थी। उनका एक सौतेला भाई जगनलाल भी है, जो कि उनके पिता की दूसरी शादी से है।

UK NEWS:  स्वास्थ्य अधिकारी ने फर्जी पाया मृत्यु प्रमाणपत्र

वह पिता की मृत्यु के 25 साल पहले से चकतुनवाला में रह रहा था। आरोप है कि जगनलाल ने अपने भाई मनमोहन के साथ मिलकर लक्खीबाग श्मशान घाट से पिता के अंतिम संस्कार की एक रसीद बनवाई थी। यह रसीद 19 जून 1988 की थी। इसके बाद 2013 में चकतुनवाला ग्राम पंचायत से उनका मृत्यु प्रमाणपत्र बनवा लिया। ताकि, यह सिद्ध किया जा सके कि पिता रामसहाय की वसीयत झूठी है. पिछले साल नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खन्ना ने जांच में यह मृत्यु प्रमाणपत्र फर्जी पाया। शहर कोतवाल ने बताया कि मामले में जगमोहन और उसके बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: CG KORBA NEWS: 6 दिन बाद लापता व्यवसायी की मिली लाश, पुल के ऊपर मिले जूते-बाइक; परिवार बोले- हो नहीं सकता
Next: Tamannaah Mata Ki Chowki Dance: तमन्ना जमकर नाचीं..देखे वीडियों..

Related Stories

उत्तराखंड में CM धामी ने मनाया भव्य रंगोत्सव
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड में CM धामी ने मनाया भव्य रंगोत्सव, लोक कलाकारों संग लगाये ठुमके

Rohan Umak March 1, 2026
Uttarakhand e-Zero FIR
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ

himani Shrotiya February 28, 2026
हल्द्वानी में HPV टीकाकरण अभियान का हुआ आगाज़
  • उत्तराखंड

हल्द्वानी में HPV टीकाकरण अभियान का हुआ आगाज़; CM धामी ने अभियान को बताया मातृशक्ति की सुरक्षा का ऐतिहासिक संकल्प

Rohan Umak February 28, 2026
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • उत्तराखंड में CM धामी ने मनाया भव्य रंगोत्सव, लोक कलाकारों संग लगाये ठुमके
  • IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!
  • Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!
  • नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक
  • Dead body found in freezer Up: फ्रीजर में मिला 25 वर्षीय युवक का शव!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.