Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • UK CM DHAMI: उत्तराखंड मंत्रिमंडल ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर जताया गर्व, कई अहम नीतियों को दी मंजूरी
  • उत्तराखंड

UK CM DHAMI: उत्तराखंड मंत्रिमंडल ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर जताया गर्व, कई अहम नीतियों को दी मंजूरी

divya mistry May 16, 2025

UK CM DHAMI: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की अपार सफलता और भारतीय सशस्त्र बलों के साहस को सम्मानित करते हुए वीर सैनिकों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आभार भी व्यक्त किया गया। मुख्यमंत्री ने इसे देश की सैन्य शक्ति और राष्ट्र रक्षा के लिए अडिग संकल्प का प्रतीक बताया।

UK CM DHAMI 
UK CM DHAMI

UK CM DHAMI:  पोल्ट्री फार्मिंग नीति को मंजूरी दी गई

बैठक में प्रमुख फैसलों में उत्तराखंड में बड़े निवेशकों के लिए पोल्ट्री फार्मिंग नीति को मंजूरी दी गई। इसके तहत पहाड़ क्षेत्र में 40% और मैदान क्षेत्र में 20% सब्सिडी दी जाएगी। हरियाणा मॉडल के आधार पर 35 अंडे देने वाली और 20 चिकन उत्पादन वाली फर्में बनाई जाएंगी, जिससे लगभग 3,000 लोगों को रोजगार मिलेगा।

UK CM DHAMI:  नई नीति को मंजूरी मिली

साथ ही, ऊर्जा क्षेत्र में सुधार के लिए मैकेंजी कंपनी की रिपोर्ट के आधार पर नई नीति को मंजूरी मिली है, जिससे ऊर्जा दक्षता बढ़ेगी और बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जाएगा। सचिवालय प्रशासन के तहत मुख्यमंत्री राहत कोष की धनराशि अब ऐसे बैंकों में रखी जाएगी जो अधिक ब्याज प्रदान करते हैं।

UK CM DHAMI: सरकार 1.5 लाख रुपये तक की सब्सिडी देगी

मंत्रिमंडल ने किशोर न्याय अधिनियम 2015 की धारा 110 के तहत किशोर न्याय निधि के उपयोग के लिए नियमावली, सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार स्ट्रीट चिल्ड्रन पॉलिसी, और मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना को भी मंजूरी दी। स्वरोजगार योजना के तहत निराश्रित एकल महिलाओं को उद्यमी बनाने के लिए 30 करोड़ रुपये के बजट के साथ शुरुआत की जाएगी, जिसमें सरकार 1.5 लाख रुपये तक की सब्सिडी देगी।

एनजीओ को 40% खर्च वहन करना होगा

गौवंश के संरक्षण के लिए भी नई नीति लाई गई है, जिसमें पशुपालन विभाग 16,000 पशुओं के लिए फंड देगा। गौशाला निर्माण को बढ़ावा देने के लिए सरकार 60% सब्सिडी देगी और एनजीओ को 40% खर्च वहन करना होगा।

निर्णायक कदम साबित

यह बैठक प्रदेश के विकास और सामाजिक हितों को लेकर एक निर्णायक कदम साबित होगी।

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Vijay Shah controversial statement: मंत्री विजय शाह के विवादित बयान पर भोपाल में कांग्रेस का हल्ला बोल,गांधी प्रतिमा पर धरना प्रदर्शन
Next: Gayatri Hazarika Passed Away: 44 साल की उम्र में सिंगर गायत्री हजारिका का हुआ निधन…

Related Stories

Uttarakhand e-Zero FIR
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ

himani Shrotiya February 28, 2026
हल्द्वानी में HPV टीकाकरण अभियान का हुआ आगाज़
  • उत्तराखंड

हल्द्वानी में HPV टीकाकरण अभियान का हुआ आगाज़; CM धामी ने अभियान को बताया मातृशक्ति की सुरक्षा का ऐतिहासिक संकल्प

Rohan Umak February 28, 2026
उत्तरकाशी में खाई में गिरी कार, 2 युवकों की मौत
  • उत्तराखंड

उत्तरकाशी में खाई में गिरी कार, 2 युवकों की मौत; SDRF ने रेस्क्यू अभियान चला कर बरामद की लाशें

Rohan Umak February 27, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.