Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • Ujjain Vikramaditya Vedic Clock App : वैदिक घड़ी के बाद अब विक्रमादित्य वैदिक एप
  • मध्य प्रदेश

Ujjain Vikramaditya Vedic Clock App : वैदिक घड़ी के बाद अब विक्रमादित्य वैदिक एप

Narendra Singh March 31, 2025
वैदिक घड़ी
वैदिक घड़ी

Ujjain Vikramaditya Vedic Clock App : उज्जैन में अमित शाह करेंगे लॉन्च

Ujjain Vikramaditya Vedic Clock App: उज्जैन में वैदिक घड़ी के बाद अब विक्रमादित्य वैदिक एप लॉन्च होने जा रहा है। इसमें न सिर्फ समय देखने को मिलेगा बल्कि सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त सहित पंचांग की दूसरी बारीकियां जैसे मांगलिक मुहूर्त और काल गणना के बारे में भी जानकारी होगी।

अमित शाह करेंगे लॉन्च

इस एप का लोकार्पण देश के गृह मंत्री अमित शाह के हाथों किया जाना प्रस्तावित है।एप को गुजरात और उत्तर प्रदेश की टीमों ने मिलकर बनाया है। इसे एंड्रॉइड और IOS वर्जन पर भी चलाया जा सकेगा। खास बात ये है कि एप पूरी तरह मुफ्त होगा, जो दुनिया की करीब 189 भाषाओं में चलेगा। एप का ट्रायल रन गूगल प्ले स्टोर पर विक्रमादित्य शोध पीठ के निदेशक श्रीराम तिवारी ने बताया कि यह एप मिनी पंचांग की तरह होगा। अभी एप का ट्रायल रन गूगल प्ले स्टोर पर चल रहा है। जल्द इसे पूरा कर नए अपडेट के साथ अप्रैल में लाॅन्च कर दिया जाएगा।

विश्व की पहली घड़ी

काल गणना पर आधारित विश्व की पहली घड़ी करीब एक साल पहले 29 फरवरी 2024 को उज्जैन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विक्रमादित्य वैदिक घड़ी का लोकार्पण किया था। भारतीय काल गणना पर आधारित यह विश्व की पहली घड़ी है, जिसे वैदिक काल गणना के समस्त घटकों को मिलाकर बनाया गया है। इस घड़ी में विक्रम संवत, योग, भद्रा, पर्व, शुभाशुभ मुहूर्त, घटी, नक्षत्र, जयंती, व्रत, त्योहार, चौघड़िया, सूर्य ग्रहण, चंद्र ग्रहण, ग्रह, नक्षत्र की गणना शामिल है।

ज्योतिष में रुचि रखने वालों के लिए खास

निदेशक श्रीराम तिवारी ने कहा कि यह एप लोगों को दैनिक जीवन में उपयोगी जानकारी देगा। इससे लोगों को शुभ और अशुभ समय का पता चलेगा। वे अपने महत्वपूर्ण काम सही समय पर कर पाएंगे। यह एप उन लोगों के लिए बहुत उपयोगी होगा जो ज्योतिष और पंचांग में रुचि रखते हैं। वे आसानी से सभी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। उन्हें किसी पंडित या ज्योतिषी के पास जाने की जरूरत नहीं होगी।

उज्जैन रहा है प्राचीन परंपरा का केंद्र

एप को बनाने वाली टीमों ने इसे सरल और आसान बनाने के लिए बहुत मेहनत की है। यह एप हर किसी के लिए उपयोगी होगा, चाहे वह किसी भी भाषा का हो। यह भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा को दुनिया तक पहुंचाने का एक अच्छा प्रयास है। इस एप के लॉन्च होने से उज्जैन एक बार फिर चर्चा में है। यह शहर प्राचीन काल से ही ज्ञान और ज्योतिष का केंद्र रहा है। विक्रमादित्य वैदिक घड़ी और अब यह एप, उज्जैन को इस क्षेत्र में और भी महत्वपूर्ण बना देंगे।

Read More :-  Shani Transit 2025 : शनि ने बदली चाल दुनिया ने देखा हाल

Click This:- सटीक, सच्ची और सिर्फ खबर के लिए डाउनलोड करे app

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: IED Explosive : IED पर पड़ा पैर, धमाके से हो गई मौत
Next: Ukraine-Russia war : पुतिन की ज़ेलेंस्की पर टिप्पणी से भड़के ट्रंप की चेतावनी!

Related Stories

शिक्षकों की कमी
  • मध्य प्रदेश

MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा

Narendra Singh March 1, 2026
बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • मध्य प्रदेश

electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र

Narendra Singh March 1, 2026
IMG-20260301-WA0003
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल

himani Shrotiya March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…
  • MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा
  • ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..
  • electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • PAK Vs SL T20 WC 2026: पाकिस्तान टीम जीत के बाद भी सेमीफाइनल में नहीं बना पाई जगह!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.