Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • Ujjain : पुलिस ट्रेनिंग सेंटर पर हनीबी अटैक, TI की मौत
  • मध्य प्रदेश

Ujjain : पुलिस ट्रेनिंग सेंटर पर हनीबी अटैक, TI की मौत

Narendra Singh June 5, 2025

ujjain police training center honeybee attack : मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित मक्सी रोड पुलिस ट्रेनिंग सेंटर (PTS) में बुधवार दोपहर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। इस हमले में निरीक्षक रमेश कुमार धुर्वे की मौत हो गई, जबकि 5 अन्य पुलिस अधिकारी घायल हो गए।

पुलिस ट्रेनिंग सेंटर की घटना

उज्जैन के मक्सी रोड स्थित पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में दोपहर आंधी तूफान की वजह से मधुमक्खियों का एक झुंड PTS के पार्किंग एरिया में शेड के यहां खड़े 6 पुलिस अधिकारियों पर टूट पड़ा. इन अधिकारियों में 2 निरीक्षक, 3 एएसआई और 1 एसआई थे तभी मधुमक्खियों का झुंड आया और उन पर हमला कर दिया. इस हादसे में एक पुलिस अधिकारी की हॉस्पिटल ले जाते वक्त रास्ते में ही मौत हो गई है. जबकि 5 अधिकारियों का उज्जैन के शासकीय चरक भवन में उपचार जारी है.

आंधी तूफान की वजह से आया मधुमक्खियों का झुंड

हादसे मे निरीक्षक रमेश कुमार धुर्वे की मौत हुई है. जबकि घायलों में निरीक्षक दिनेश पटेल, एसआई बलराम चड़ार, एएसआई कैलाश चौहान, एएसआई अखिलेश सूर्यवंशी, एएसआई राधेश्याम गोयल शामिल हैं. पीटीएस एसपी अंजना तिवारी हादसे की सूचना पर शासकीय चरक भवन अस्पताल पहुंची. उन्होंने बताया, ”सभी घायलों का उपचार करवाया जा रहा है. छत के रास्ते आंधी तूफान की वजह से मधुमक्खियां आईं और हमला किया. सभी घायल अभी ठीक है. संभवतः किसी पेड़ पर ये छत्ता था जो उड़ता हुआ आया.” एसपी अंजना तिवारी ने कहा मृतक धुर्वे को 4 बजे डॉक्टर को दिखाने हॉस्पिटल जाना था. उनका 02:45 बजे करीब कॉल भी आया था लेकिन उसके कुछ देर बाद ये हादसा हो गया.”

ujjain police training center honeybee attack : लंच टाइम में आए थे बाहर

घायल पुलिस अधिकारियों में दिनेश पटेल और बलराम ने बताया, ”लंच टाइम में हम बाहर आए और अचानक हमला हुआ. सर, आंख, नाक, कान में मधुमखियों ने काटा. हमने कंबल व अन्य साधनों से बचने की कोशिश की. तत्काल स्टाफ एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल लेकर पंहुचा.”

Read More :- MP earthquake: मध्य प्रदेश के खंडवा, खरगोन और बुरहानपुर में भूकंप के झटके, खंडवा सबसे ज्यादा प्रभावित

Watch Now:-“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान का शुभारंभ।

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: World Environment Day: विश्व पर्यावरण दिवस पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान की शुरुआत करेंगे मुख्यमंत्री
Next: CG NEWS : चिन्नास्वामी स्टेडियम हादसे पर CM साय ने जताया दुख

Related Stories

IMG-20260301-WA0003
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल

himani Shrotiya March 1, 2026
L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म

Rohan Umak February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.