Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • Ujjain Muharram violence Rameshwar Sharma statement: उज्जैन मुहर्रम जुलूस उपद्रव पर बोले विधायक रामेश्वर शर्मा, गुंडागर्दी की तो हाथ-पैर दुरुस्त कर दिए जाएंगे
  • मध्य प्रदेश

Ujjain Muharram violence Rameshwar Sharma statement: उज्जैन मुहर्रम जुलूस उपद्रव पर बोले विधायक रामेश्वर शर्मा, गुंडागर्दी की तो हाथ-पैर दुरुस्त कर दिए जाएंगे

Aditya Mishra July 7, 2025

जुलूस की आड़ में उपद्रव बर्दाश्त नहीं

Ujjain Muharram violence Rameshwar Sharma statement:  उज्जैन में मुहर्रम के जुलूस के दौरान हुए उपद्रव पर विधायक रामेश्वर शर्मा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि चाहे उज्जैन की घटना हो या प्रदेश के किसी भी हिस्से की, सरकार ऐसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने साफ कहा कि जुलूस, त्योहार और धार्मिक आयोजन करें, लेकिन प्रशासन द्वारा तय रूट का पालन करना अनिवार्य है।

संविधान की आड़ में उपद्रव नहीं चलेगा

शर्मा ने तीखा बयान देते हुए कहा कि अगर कोई बाबा साहब अंबेडकर के संविधान को हाथ में लेकर मनमर्जी से जुलूस निकालेगा, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाएगा, या दहशत फैलाएगा, तो सरकार सख्त कार्रवाई करेगी। उन्होंने उज्जैन की घटना को उदाहरण बताते हुए चेतावनी दी।

उपद्रवियों पर चलेगा 307 और मर्डर का केस


विधायक ने कहा कि उपद्रवियों द्वारा पुलिसकर्मियों पर हमला किया गया, जो गंभीर अपराध है। इस मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या का प्रयास) और मर्डर जैसी धाराएं लगाई जाएंगी। सभी आरोपियों को चिन्हित कर लिया गया है और उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिए गए हैं।

हाथ-पैर दुरुस्त कर दिए जाएंगे- BJP MLA

रामेश्वर शर्मा ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि जिन्होंने संविधान को हथियार बनाकर उपद्रव किया, उनके हाथ-पैर दुरुस्त कर दिए जाएंगे। भविष्य में कोई भी व्यक्ति ऐसा अपराध करने से पहले सौ बार सोचेगा।

भाजपा सरकार का स्पष्ट संदेश

Ujjain Muharram violence Rameshwar Sharma statement: शर्मा ने अंत में कहा, यह डॉक्टर मोहन यादव जी की सरकार है, भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। इस सरकार में सभी को शांतिपूर्वक त्योहार मनाने की आज़ादी है, लेकिन अगर किसी ने गुंडागर्दी करने की कोशिश की, तो ऐसी कार्रवाई की जाएगी कि वह उदाहरण बन जाएगा।

About the Author

Aditya Mishra

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhopal international flights to Dubai and Singapore: भोपाल से विदेश जाना होगा आसान,जानिए कैसे
Next: द्वारका में अवैध निर्माण पर बुलडोजर कार्रवाई, होटल एंटी ली इन का ध्वस्तीकरण

Related Stories

सीएम कैबिनेट
  • मध्य प्रदेश

2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार

Narendra Singh March 1, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल
  • मध्य प्रदेश

CM डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल और कछुए, बोले- वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता

divya mistry March 1, 2026
मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे
  • मध्य प्रदेश

मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे; अली खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित

Rohan Umak March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.