Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Ujjain Jagannath Yatra controversy: बाबा महाकाल की नगरी में जगन्नाथ यात्रा के दौरान विवाद, मस्जिद पर चप्पल फेंकने से मुस्लिम समाज में आक्रोश
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

Ujjain Jagannath Yatra controversy: बाबा महाकाल की नगरी में जगन्नाथ यात्रा के दौरान विवाद, मस्जिद पर चप्पल फेंकने से मुस्लिम समाज में आक्रोश

Aditya Mishra June 28, 2025

जगन्नाथ यात्रा के दौरान हुआ विवादित कृत्य

Ujjain Jagannath Yatra controversy: खबर बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन से है जहां खाती समाज की पारंपरिक जगन्नाथ यात्रा शुक्रवार रात को धूमधाम से निकाली जा रही थी। इसी दौरान यात्रा जब छत्रीचौक क्षेत्र से गुजरी तो कुछ लोगों ने शाही मस्जिद की ओर चप्पल फेंक दी और यह घटना कैमरे में कैद हो गई और जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

 मुस्लिम समाज में फैला आक्रोश, थाने पर किया प्रदर्शन

बतादें कि वीडियो सामने आने के बाद मुस्लिम समाज के लोग नाराज हो उठे। उन्होंने देर रात खाराकुआं थाने पर पहुंचकर प्रदर्शन किया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि इस प्रकार की हरकत धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली है।

वीडियो वायरल, आरोपी की पहचान नहीं

वायरल वीडियो में भीड़ अधिक होने के कारण रात के समय किसी भी आरोपी की स्पष्ट पहचान नहीं हो सकी। हालांकि मुस्लिम समाज के अबरार अहमद की शिकायत पर पुलिस ने धारा 91/25 बीएनएस 299 के तहत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

read more:  हाईवे पर रोमांस का स्टंट! चलती बाइक पर कपल का वीडियो वायरल, लोगों में गुस्सा

 पुलिस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

खाराकुआं थाना प्रभारी राजकुमार मालवीय के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान की जाएगी। पुलिस का कहना है कि दोषी चाहे जो भी हो, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन इस घटना को गंभीरता से ले रहा है।

 धार्मिक सौहार्द बनाए रखने की चुनौती

Ujjain Jagannath Yatra controversy: मिली जानकारी के अनुसार यह घटना ऐसे समय में हुई है जब मुस्लिम समुदाय में मोहर्रम का पर्व चल रहा है और श्रावण मास भी आने वाला है। बाबा महाकाल की सवारी भी इसी मार्ग से निकलती है। पुलिस इस मामले को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरत रही है ताकि शहर का सांप्रदायिक सौहार्द बना रहे और कोई फिर ऐसी घटना न दोहराए।

About the Author

Aditya Mishra

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Satna NEWS: सतना में चोरी, रीवा गए मालिक के घर से लाखों का सामान गायब।
Next: heart attack: शेफाली जरीवाला का निधन, कम उम्र में क्यों आ रहे हार्ट अटैक?

Related Stories

IMG-20260301-WA0003
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल

himani Shrotiya March 1, 2026
L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म

Rohan Umak February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.