1 फरवरी को भारत बंद कि घोषणा
उत्तर प्रदेश के लखनऊ, रायबरेली, वाराणसी, मेरठ, प्रयागराज और सीतापुर में जगह जगह प्रदर्शन किया जा रहा है। लोग सड़कों पर है और UGC के खिलाफ नारेबाजी कर रहे है। रायबरेली में BJP किसान नेता और गौरक्षा दल के अध्यक्ष ने सवर्ण सांसदों को चूड़ियां भेजी। अमेठी में BJP के खिलाफ प्रदर्शन जारी है। इसको लेकर 1 फरवरी को भारत बंद कि घोषणा की।

UGC Rules Protest: कुमार विश्वास का तंज
इधर, UP में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने नए नियमों के विरोध में इस्तीफा दे दिया। UGC के नए नियमों को लेकर कुमार विश्वास ने भी तंज कसा। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा –
चाहे तिल लो या ताड़ लो राजा, राई लो या पहाड़ लो राजा, मैं अभागा ‘सवर्ण’ हूं… मेरा रोंया-रोंया उखाड़ लो राजा।
“चाहे तिल लो या ताड़ लो राजा,
राई लो या पहाड़ लो राजा,
मैं अभागा ‘सवर्ण’ हूँ मेरा,
रौंया-रौंया उखाड़ लो राजा ..।”😢🙏
(स्व० रमेश रंजन) #UGC_RollBack pic.twitter.com/VmsZ2xPiOL— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) January 27, 2026
क्या है नियम?
UGC Rules Protest: दरअसल, UGC ने 13 जनवरी को अपने नए नियमों को नोटिफाई किया था। इसके तहत, कॉलेजों और यूनिवर्सिटी में जाति आधारित भेदभाव को रोकने के के लिए समितियां, हेल्पलाइन और मॉनिटरिंग टीमें बनाने के निर्देश दिए थे। इसका नाम है- ‘प्रमोशन ऑफ इक्विटी इन हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूशन रेगुलेशन्स, 2026।’ कॉलेज की ये टीमें खासतौर पर SC, ST और OBC छात्रों की शिकायतों को देखेंगी।
वहीं, सरकार का कहना है कि ये बदलाव उच्च शिक्षा संस्था में निष्पक्षता और जवाबदेही लाने के लिए किए गए। हालांकि, इन नियमों को जनरल कैटेगरी के खिलाफ बताकर विरोध किया जा रहा है।
