Reporter- देव भूषण दुबे
गढ़ाकोटा – नगर के स्कूली छात्र उदय तिवारी आत्मज गणेश तिवारी के पुत्र द्वारा विद्या भारतीय संस्कृति शिक्षा संस्था के अखिल भारतीय संस्कृति महोत्सव में राष्ट्रीय स्तर की भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है उदय ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय में चयन के बाद में जिला स्तर पर तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता में पहुंचा जहां पर दिए गए विषय पर 3 मिनिट का समय विचार करने के लिए दिया जाता हैं उसके बाद 6 से 8 मिनट में बोलना पड़ता है जहां रहली में प्रथम स्थान प्राप्त कर दमोह में जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल हुआ वहां भी प्रथम स्थान प्राप्त हुआ कुछ समय उपरांत उसी तारतम्य में शहडोल में प्रांतस्तरीय, छत्तीसगढ़ में क्षेत्र स्तरीय प्रतियोगिता जहां छत्तीसगढ़ प्रांत महाकौशल प्रांत मालवा प्रांत ऐसे चार प्रांत मिलकर क्षेत्र बनता है जिसे मध्य भारत कहा जाता है उसमें भी हमें प्रथम स्थान प्राप्त हुआ इसके बाद में अखिल भारतीय जिसे राष्ट्रीय के नाम से भी जाना जाता है जिसमें भारत के संपूर्ण 11 क्षेत्र से मध्य भारत उत्तर भारत दक्षिण एवं पूर्वी असम बिहार करके ऐसी लगभग संपूर्ण राज्यों से 11 टीम में आई थी जिसमें सभी प्रदेशों से अपने-अपने राज्यों की भाषा सहित अंग्रेजी बोलने वाली टी में भी शामिल थी जिसमें 2022 के बाद भारत में चंद्रयान के बाद अब अंतरिक्ष के क्षेत्र में क्या करना चाहता हैं, व कैसे आगे बढ़ सकता है उसमें मुझे 3 मिनिट का विचार संयोजन मिला जिसके बाद 8 मिनिट की प्रस्तुति प्रदान की जहां हमें निर्णायकों द्वारा प्रथम स्थान दिया, इस सफलता के लिए उदय द्वारा दीदी अर्चना जैन एवं अपने माता पिता भैया एवं बहिन द्वारा प्रोत्साहन के लिए धन्यवाद दिया, सरस्वती शिशु मंदिर के व्यवस्थापक मनोज तिवारी द्वारा मंगलकामनाएं दी गई साथ ही समस्त स्कूल प्रबंधन द्वारा शुभकामनाएं प्रेषित की गई ।
