Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • U23 World Wrestling Championship: सुजीत ने जीता गोल्ड, महिला टीम ओवरऑल चैंपियन…
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

U23 World Wrestling Championship: सुजीत ने जीता गोल्ड, महिला टीम ओवरऑल चैंपियन…

Hema Gupta October 28, 2025

U23 World Wrestling Championship: सर्बिया के नोवी साद में चल रही अंडर – 23 सीनियर वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप 2025 में भारत के सुजीत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 65 किलोग्राम फ्रीस्टाइल वर्ग में गोल्ड मेडल जीता। यह टूर्नामेंट में भारत का पहला स्वर्ण पदक है। सुजीत ने फाइनल में उज्बेकिस्तान के पहलवान को टेक्निकल सुपैरिऑरिटी के आधार पर 10-0 से मात दी।

Read More: Womens World Cup 2025: भारतीय महिला टीम की स्टार बल्लेबाज प्रतिका रावल टूर्नामेंट से बाहर!

पिछले साल जीता था ब्रॉन्ज…

हरियाणा के रहने वाले 22 वर्षीय सुजीत ने अपने प्रदर्शन में काफी सुधार किया है। पिछली बार हुए अंडर-23 वर्ल्ड चैंपियनशिप में वे ब्रॉन्ज मेडल तक सीमित रह गए थे, लेकिन इस साल उन्होंने बेहतर खेल दिखाते हुए गोल्ड जीतकर इतिहास रच दिया। सुजीत इससे पहले अंडर-23 एशियाई चैम्पियनशिप (2022 और 2025) में दो बार गोल्ड जीत चुके हैं।

India’s Sujeet Kalkal bags a Gold medal at the Under-23 World Wrestling Championships in Serbia.#SujeetKalkal #WorldWrestlingChampionships #Gold pic.twitter.com/CrcgOwEkez

— All India Radio News (@airnewsalerts) October 28, 2025

फाइनल तक का सफर रहा दमदार…

सुजीत ने पूरे टूर्नामेंट में अपने आक्रामक अंदाज से प्रतिद्वंद्वियों को दबाव में रखा।

1. पहला राउंड: मोल्दोवा के फियोडोर चेवदारी को 12-2 से हराया।

2. दूसरा राउंड (प्री-क्वार्टर): पोलैंड के डोमिनिक जैकब को 11-0 से मात।

3. क्वार्टर फाइनल: बशीर मागोमेदोव के खिलाफ 4-2 से कड़ा मुकाबला जीता।

4. सेमीफाइनल: जापान के युतो निशियुची को 3-2 से हराकर फाइनल में प्रवेश।

5. फाइनल: उज्बेक रेसलर पर 10-0 की शानदार जीत, गोल्ड मेडल अपने नाम।

Sujeet 🇮🇳 techfalls 25’ Senior World bronze Jalolov 🇺🇿, in the 65KG finals.

He is your 25’ u23 World Champion at 65KG. pic.twitter.com/MsvlQtUCkw

— InfaWrest (@InfaWrest) October 27, 2025

महिला टीम ने ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम की…

भारत की महिला कुश्ती टीम ने इस टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन कर देश का गौरव बढ़ाया है। भारतीय महिला टीम ने कुल 7 पदक जीते—

‘2 सिल्वर मेडल, 5 ब्रॉन्ज मेडल’

इन पदकों की बदौलत भारतीय महिला टीम ने ओवरऑल टीम चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। यह पहली बार है जब भारत ने महिला वर्ग में टीम चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया है।

Young champions, rising strong!

​India shines bright at the U23 World Wrestling Championships in Novi Sad, Serbia, as our talented wrestlers bring home glory with a haul of Bronze medals!

​Meet the Medalists 👇

​Priya – Bronze in Women’s 76kg
​Pulkit – Bronze in Women’s 65kg… pic.twitter.com/OjcGqjRcXh

— SAI Media (@Media_SAI) October 26, 2025

पुरुष वर्ग में सिर्फ सुजीत ने दिलाया मेडल…

भारत की पुरुष टीम का प्रदर्शन इस बार ज्यादा खास नही रहा। लेकिन सुजीत ने पुरुष फ्रीस्टाइल वर्ग में जीत हासिल कर गोल्ड अपने नाम किया। इसके अलावा 2 भारतीय पहलवान ब्रॉन्ज मेडल बाउट तक पहुंचे, लेकिन दोनों ही कांस्य पदक जीतने में नाकाम रहे।

सुजीत की जीत पर भारतीय कुश्ती में जश्न…

सुजीत की जीत के बाद भारतीय कुश्ती जगत में खुशी की लहर दौड़ गई। भारतीय कुश्ती महासंघ और कोचिंग स्टाफ ने सुजीत के जज़्बे और मेहनत की सराहना की। कोचों ने कहा कि सुजीत में वरिष्ठ स्तर पर भी ओलंपिक पदक जीतने की क्षमता है।

 

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: MP NEWS : बीजेपी नेता महेंद्र नागर को पार्टी से किया निष्कासित
Next: MP NEWS : SIR को लेकर पटवारी बोले-चुनाव आयोग और बीजेपी का डरावना प्रयास

Related Stories

IND Vs WI T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!

Hema Gupta March 1, 2026
Nagpur Factory Explosion
  • Top Story
  • देश-विदेश

नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक

himani Shrotiya March 1, 2026
Khamenei death revenge
  • Top Story
  • देश-विदेश

खामेनेई की मौत का ईरान लेगा बदला, बोला – माफी नहीं, एयरइंडिया की उड़ाने की रद्द

himani Shrotiya March 1, 2026
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान 2 मार्च को मंत्रालय स्थित पटेल पार्क में होगा

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • उत्तराखंड में CM धामी ने मनाया भव्य रंगोत्सव, लोक कलाकारों संग लगाये ठुमके
  • IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!
  • Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!
  • नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक
  • Dead body found in freezer Up: फ्रीजर में मिला 25 वर्षीय युवक का शव!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.