संवाददाता -साकेत अवस्थी
बांदा में दो अनियंत्रित बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हुई है। वहीं घटना की जानकारी होने पर घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पुलिस के द्वारा व 108 एंबुलेंस के माध्यम से भेजा गया,जहां एक को डॉक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया और दूसरे की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में ही मौत हो गई। फिलहाल तीसरे युवक की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने कानपुर के लिए रेफर किया है। वहीं घटना के संबंध में सीओ सदर अजय कुमार ने बताया कि पैलानी थाना क्षेत्र के सिंधन कला मोड़ के पास,दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हुई है, जिसमें बाइक चालक अर्पित गुप्ता को सीएचसी के डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित किया और दूसरा राम भवन विश्वकर्मा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। वहीं तीसरे युवक की हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने कानपुर के लिए रेफर कर दिया है। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
