MP NEWS: आधा किलोमीटर भी नहीं भाग सके कैदी,पुलिस ने पकड़े

मध्यप्रदेश के जबलपुर के पाटन उप जेल से शुक्रवार की सुबह दो कैदी फरार हो गए। जानकारी लगते ही जेल विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों ने दोनों कैदियों को आधा किलोमीटर तक पीछा कर पकड़ लिया।
MP NEWS: जेल से भागे दो कैदी

पाटन उप जेल से दोनों कैदियों की मदद के लिए किसी अज्ञात व्यक्ति ने जेल के पीछे सीढ़ियां लगा कर रस्सी फेंकी थी। रस्सी की मदद से दोनों कैदी दीवार के ऊपर चढ़ गए थे। लेकिन ऐन वक्त पर सीढ़ी नीचे गिर गई। जेल के पीछे की 15 फीट ऊंची दीवार को पार करते समय दोनों कैदियों के पैर और कमर में चोट लग गई थी। दोनों कैदी खेत में लंगड़ाते हुए भाग रहे थे।
MP NEWS: आधा किलोमीटर दूर जाकर पकड़े कैदी
कैदियों के भागने की सूचना मिलते ही जेलर हेमेन्द्र बागरी मौके पर पहुंचे और दोनों कैदियों को आधा किलोमीटर दूर ग्राम वनवार से पकड़ लिया। पीछा करने के दौरान जेलर के पैर में भी चोट आई है।
Read More: https://www.youtube.com/watch?v=YOrN2iIzQ8Q
