धोनी से भी महंगे बिके छत्तीसगढ़ के शशांक
अजय मंडल को दिल्ली ने 30 लाख में खरीदा

CG NEWS: छत्तीसगढ़ के दो खिलाड़ी शशांक सिंह और अजय मंडल IPL में नजर आएंगे। पंजाब ने शशांक सिंह को महेंद्र सिंह धोनी से भी ज्यादा कीमत है। शशांक सिंह इससे पहले भी पंजाब के लिए IPL खेल चुके हैं। पंजाब ने शशांक को 5.50 करोड़ में रिटेन किया है, जबकि इस IPL ऑक्शन में महेंद्र सिंह धोनी की कीमत 5 करोड रुपए रही है।
CG NEWS: धोनी से भी महंगे बिगे शशांक
शशांक सिंह इससे पहले भी पंजाब के लिए IPL खेल चुके हैं। पंजाब ने शशांक को 5.50 करोड़ में रिटेन किया है, जबकि इस IPL ऑक्शन में महेंद्र सिंह धोनी की कीमत 5 करोड रुपए रही है। शशांक के अलावा अजय मंडल को दिल्ली की टीम ने 30 लाख में खरीदा है। अजय आईपीएल में छत्तीसगढ़ से उतरने वाले चौथे खिलाड़ी हैं।
CG NEWS: कौन हैं शशांक ?

शशांक सिंह मूल रूप से छत्तीसगढ़ के भिलाई के रहने वाले हैं। उनके पिता शैलेष सिंह MP में पोस्टेड IPS अधिकारी और मां सुनीता सिंह हाउस वाइफ हैं। एक बहन है स्रुतिका सिंह जो ONGC बॉम्बे में जॉब करती हैं। शशांक सिंह दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स और अब हैदराबाद टीम का हिस्सा रह चुके हैं। शशांक सिंह को आईपीएल 2022 में पहली बार हैदराबाद की ओर से मैदान में उतरने को मौका मिला। उन्होंने अपनी पहली ही पारी में सबको चकित कर दिया। शशांक ने गुजरात के खिलाफ 416.67 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 25 रन बनाए। शशांक ने लॉकी फर्ग्युसन की गेंद में तीन छक्के जड़े थे। हैदराबाद फ्रैंचाइज से खेलते हुए सिंह ने 10 मैच में 65 रन बनाए थे।
CG NEWS: कौन हैं अजय मंडल

राजनांदगांव के रहने वाले अजय मंडल 2 साल पहले चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में लिए गए थे। हालांकि तब उन्हें मैदान में आने का मौका नहीं मिल पाया था। अजय के पिता जादव चंद्र मंडल सैनिक कल्याण केंद्र रायपुर में अधीक्षक हैं। 29 साल के ऑलराउंडर अजय मंडल को 30 लाख रुपए की बेस प्राइज में खरीदा। यह मंडल को आईपीएल में मिलने वाली सबसे बड़ी राशि है। अजय इससे पहले धोनी के साथ नेट्स शेयर करते दिखे थे। अजय ने 2023-24 में हुए सैय्यद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी के 7 मैचों में 9 विकेट लिए। वहीं, बल्लेबाजी में उन्होंने 7 मैच में 109 रन बनाए थे।
