सेना और आतंकियों की मुठभेड़
‘ऑपरेशन केया’ के तहत भारतीय सेना, CRPF और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मिलकर इस अभियान को अंजाम दिया. सुरक्षाबलों को आतंकियों की संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी, जिसके बाद तलाशी अभियान चलाया गया. जैसे ही सुरक्षाबल इलाके में पहुंचे, आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ हुई.

Operation Kiya terrorists killed: ‘ऑपरेशन केया’
करीब एक घंटे तक चली इस मुठभेड़ के दौरान एक आतंकी को गोली लगी, लेकिन वह अपने साथी के साथ गुफा के अंदर छिप गया। सूत्रों के मुताबिक, गुफा में भागने के दो रास्ते हैं. व्हाइट नाइट कोर ने सोशल मीडिया में कहा कि CIF डेल्टा, जम्मू-कश्मीर पुलिस और CRPF का यह जॉइंट आपरेशन था. इसके तहत इलाके की घेराबंदी की गई है. मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे आतंकियों ने गुफा से बाहर निकलने की कोशिश की. इस दौरान फिर से फायरिंग हुई. अतिरिक्त सुरक्षाबलों को इलाके में भेजा गया है, और घेराबंदी और कड़ी कर दी गई। सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है।
