मजदूरों की मौत की वजह नहीं आई सामने

MP News : खरगोन में कुएं की सफाई करने के दौरान दो लोगों की मौत हो गई. मौत की असली वजह क्या है? अभी इसका पता नहीं चल पाया है.
MP NEWS: कुएं में दो मजदूरों की मौत
मध्य प्रदेश के खरगोन के बड़वाह के समीप महेश्वर रोड पर ग्राम किठूद में दो मजदूरों की मौत हो गई है. ये मजदूर कुएं में उतर कर उसकी सफाई कर रहे थे. मौत डूबने से हुई है, या फिर किसी अन्य कारण से अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है. जांच के बाद ही मौत की वजह का पता चल पाएगा. दोनों के शव के पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा.
MP NEWS: गुस्साएं ग्रामीणों ने किया हंगामा
इधर घटना की जानकारी लगने पर कुए के आसपास ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई. सूचना मिलने पर तहसीलदार शिवराम कनासे सहित बड़वाह पुलिस भी मौके पर पहुंची.पुलिस ने गोताखोरों की सहायता से शव को बाहर निकाला. पंचनामा बनाकर शव को बड़वाह सिविल अस्पताल लाया जा रहा है. तीन दिन से चल रही थी कुएं की सफाई-गांव में मौजूद यह कुआं पटेल परिवार का था. घर के निर्माण के साथ परिवार सदस्य गाद से भरे कुएं की सफाई भी करवा रहे थे.
MP NEWS: देरी से मिली मदद
बड़वाह टीआई को फोन लगाया लगभग 1 घंटे के बाद नावघाट खेड़ी स्थित नर्मदा तट से नाविक गोताखोर बाबूलाल मंगले व प्रदीप केवट को बुलाया गया. उन्होंने अंदर उतरकर दोनों के शव को बाहर निकाला गया. इस दौरान ग्रामीणों ने कुए से बाहर लाकर दोनों की सीआरपी भी किया. उनके मुंह से पानी भी निकला।लेकिन दोनों की मृत्यु हो चुकी थी.
