Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • मुरैना
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सिहोर
    • हरदा
    • होशंगाबाद-नर्मदापुरम
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • बड़वानी
    • बैतूल
    • भिंड
    • मंडला
    • मंदसौर
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • झाबुआ
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • देवास
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश
  • उड़ान के चार मिनट बाद दाहिने इंजन में आग, टर्किश एयरलाइंस की फ्लाइट की कोलकाता में इमरजेंसी लैंडिंग
  • देश-विदेश

उड़ान के चार मिनट बाद दाहिने इंजन में आग, टर्किश एयरलाइंस की फ्लाइट की कोलकाता में इमरजेंसी लैंडिंग

Shital Sharma February 4, 2026

Turkish Airlines Plane: काठमांडू से उड़ान, कुछ ही मिनटों में बढ़ी चिंता

Turkish Airlines Plane: बुधवार दोपहर काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने वाली टर्किश एयरलाइंस की एक अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब टेक-ऑफ के महज चार मिनट बाद दाहिने इंजन में आग लगने की खबर सामने आई,

नेपाल की राजधानी से इस्तांबुल जा रहा यह विमान हवा में ही तकनीकी परेशानी का शिकार हो गया, जिसके बाद पायलटों ने सतर्कता बरतते हुए तुरंत आपात प्रक्रिया अपनाई।

Turkish Airlines Plane: उड़ान के तुरंत बाद दिखी आग

त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के महाप्रबंधक टेकनाथ सीताउला ने बताया कि टर्किश एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या THY-727 ने दोपहर 1:28 बजे (स्थानीय समय) उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों के भीतर विमान के दाहिने इंजन में आग देखी गई।

पायलटों ने हवा में लिया बड़ा फैसला

अधिकारियों के मुताबिक, पायलटों ने विमान को काठमांडू के पश्चिमी क्षेत्र की ओर मोड़ा और दाहिने इंजन को बंद कर दिया। विमान लगभग 10 मिनट तक उसी क्षेत्र में मंडराता रहा, ताकि स्थिति को नियंत्रित किया जा सके, इंजन में आग की सूचना मिलते ही त्रिभुवन एयरपोर्ट को करीब 15 मिनट के लिए बंद भी करना पड़ा।

Also Read-Navgrah Temple Dabra: इस शहर में बना विश्व का पहला नवग्रह शक्तिपीठ, जानिए कब है प्राण प्रतिष्ठा!

विमान में कितने लोग थे सवार

यह टर्किश एयरलाइंस का A330-303 सीरीज का वाइड-बॉडी विमान था। अधिकारियों के अनुसार, विमान में 225 यात्री सवार थे। इसके अलावा 11 क्रू मेंबर्स भी मौजूद थे, यानी कुल मिलाकर 236 लोग विमान में थे, सौभाग्य से इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

इंजन में संभावित आग की स्थिति को देखते हुए विमान को आगे की उड़ान के बजाय भारत की ओर डायवर्ट किया गया। अंततः विमान ने कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपात लैंडिंग की।

Also Read-एमपी-यूपी से बिहार तक कोहरे की चादर: कई शहरों में विजिबिलिटी जीरो, दिल्ली में तेज आंधी का अलर्ट

कोलकाता एयरपोर्ट अथॉरिटी का बयान

कोलकाता एयरपोर्ट के निदेशक ने बताया कि कैप्टन ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल को दाहिने इंजन में संभावित आग की जानकारी दी थी। विमान दोपहर 2:49 बजे कोलकाता एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतरा। उन्होंने कहा कि विमान फिलहाल एयरपोर्ट पर ही खड़ा है और उसकी तकनीकी जांच की जा रही है।

फिलहाल जांच जारी

एविएशन अधिकारियों के अनुसार, इंजन में आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच की जाएगी। टर्किश एयरलाइंस की ओर से भी तकनीकी टीम को अलर्ट कर दिया गया है। एक बार फिर यह घटना बताती है कि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में सुरक्षा प्रोटोकॉल कितने अहम होते हैं, और समय रहते लिया गया फैसला सैकड़ों जानें बचा सकता है।

About the Author

Shital Sharma

Administrator

i am contant writer last 10 Years, worked with Vision world news channel, Sadhna News, Bharat Samachar and many web portals.

View All Posts

Post navigation

Previous: एमपी-यूपी से बिहार तक कोहरे की चादर: कई शहरों में विजिबिलिटी जीरो, दिल्ली में तेज आंधी का अलर्ट
Next: opposition protest loksabha: लोकसभा ठप: विपक्ष के हंगामे से कल तक स्थगित हुई कार्यवाही; पीएम मोदी का संबोधन टला

Related Stories

जगन्नाथ मंदिर खजाना
  • Top Story
  • देश-विदेश

48 साल बाद खुलेगा जगन्नाथ मंदिर का खजाना,  RBI की निगरानी में 25 मार्च से गिनती

Narendra Singh March 4, 2026
दुबई में अटैक
  • Top Story
  • देश-विदेश

Iran Israel war: दुबई में अमेरिकी एंबेसी पर हमला, तेहरान-बेरूत पर इजराइली बमबारी तेज

Narendra Singh March 4, 2026
Upendra Kushwaha Rajya Sabha
  • देश-विदेश
  • बिहार

NDA ने उपेंद्र कुशवाहा को बनाया उम्मीदवार, JDU के खातें में 2 सीट

himani Shrotiya March 3, 2026
  • संघ संस्थापकों ने की थी राष्ट्र सर्वोपरि के भाव को सशक्त करने और भविष्य के बेहतर भारत की कल्पना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व वन्य जीव दिवस पर दीं शुभकामनाएं
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रो. वैद्यनाथ लाभ के निधन पर दु:ख व्यक्त किया
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक श्री राजकुमार सिंह यादव के निधन पर जताया शोक
  • मऊगंज के डायल 112 हीरोज

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • उत्तराखंड में होली की धूम, रामदेव बाबा ने फूलों से खेली होली
  • 48 साल बाद खुलेगा जगन्नाथ मंदिर का खजाना,  RBI की निगरानी में 25 मार्च से गिनती
  • मोतिहारी में 6 बच्चों की डूबने से मौत, 3 सगी बहने शामिल
  • Bollywood Stars Holi Celebration: किसी ने की ग्रैंड पार्टी तो किसी ने परिवार संग खेली होली!
  • काला चश्मा पहनकर CM योगी ने खेली होली, UP में होली की धूम
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.