Tulsi Consumption Benefits: आंगन में तुलसी लगाने का महत्व और तुलसी सेवन का सही तरीका,जानें तुलसी खाने के फायदें
Tulsi Consumption Benefits: विशेष स्थान रखती है। इसे आयुर्वेद में “जड़ी-बूटियों की रानी” कहा जाता है। तुलसी न केवल धार्मिक महत्व रखती है, बल्कि औषधीय गुणों से भरपूर होती है। हिंदू धर्म में हर घर में तुलसी को लोग अपने आंगन में लगते है, और प्रतिदिन उनकी तुलसी माता के रूप में पूजा की जाती हैं।
आपको बता दें कि तुलसी एक चमत्कारी औषधि है, जो न केवल स्वास्थ्य बल्कि पर्यावरण और धार्मिक दृष्टि से भी लाभकारी है। आंगन में तुलसी लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है, और इसके नियमित सेवन से कई बीमारियों से बचाव संभव है। इसलिए, अपने दैनिक जीवन में तुलसी को जरूर शामिल करें और इसके अनगिनत लाभ उठाएं।
Read More :- Spinach Nutritional Benefits: पालक खाने से मिलेगा कई बीमारियों से छुटकारा, जानिए पालक खाने का सही तरीका…
Tulsi Consumption Benefits: तुलसी के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद…
1.इम्यूनिटी बढ़ाए-
तुलसी के पत्तों में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं।
2.सर्दी-जुकाम में फायदेमंद –
तुलसी का काढ़ा या इसकी चाय पीने से गले में खराश, सर्दी और जुकाम से राहत मिलती है।
3.डायबिटीज कंट्रोल में सहायक –
तुलसी के पत्ते ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करते हैं।
4.दिल की सेहत के लिए अच्छी –
तुलसी कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित कर हार्ट अटैक और हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्याओं से बचाव करती है।
5.तनाव कम करे –
तुलसी में एडेप्टोजेनिक गुण होते हैं, जो तनाव और डिप्रेशन को कम करने में मदद करते हैं।
6.पाचन तंत्र सुधारती है –
तुलसी गैस, अपच और पेट से जुड़ी समस्याओं में फायदेमंद होती है।
7.त्वचा और बालों के लिए लाभदायक –
तुलसी का सेवन और इसका रस लगाने से मुंहासे, झुर्रियां और डैंड्रफ जैसी समस्याएं दूर होती हैं।
आंगन में तुलसी लगाने का महत्व..
भारतीय परंपरा में तुलसी को देवी का स्वरूप माना गया है। आंगन में तुलसी लगाने के पीछे वैज्ञानिक और धार्मिक दोनों कारण हैं।
वैज्ञानिक कारण
1.तुलसी हवा को शुद्ध करती है और ऑक्सीजन का स्तर बढ़ाती है।
यह मच्छरों और कीटाणुओं को दूर रखती है।
2.तुलसी का पौधा वातावरण को शुद्ध और सकारात्मक ऊर्जा से भर देता है।
धार्मिक कारण
1.हिंदू धर्म में तुलसी को पवित्र माना जाता है और इसे विष्णु भगवान की पत्नी माना जाता है।
2.तुलसी को आंगन में लगाने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
3.रोजाना तुलसी की पूजा करने से मानसिक शांति मिलती है।
तुलसी का सेवन कैसे और कब करें?
1.सुबह खाली पेट – तुलसी के 4-5 पत्ते चबाने से शरीर को ज्यादा लाभ मिलता है।
2.तुलसी का पानी – 5-6 तुलसी के पत्ते पानी में डालकर रातभर रखें और सुबह सेवन करें।
3.तुलसी की चाय – तुलसी की पत्तियों को अदरक और शहद के साथ मिलाकर चाय बनाई जा सकती है।
4.आयुर्वेदिक काढ़ा – तुलसी, दालचीनी, लौंग, अदरक और शहद मिलाकर बना काढ़ा इम्यूनिटी बूस्टर का काम करता है।
तुलसी सेवन में सावधानियां
1.तुलसी का अधिक मात्रा में सेवन करने से एसिडिटी हो सकती है।
2.गर्भवती महिलाओं को तुलसी का अधिक सेवन करने से बचना चाहिए।
3.ब्लड प्रेशर और शुगर की दवा लेने वाले लोग तुलसी खाने से पहले डॉक्टर की सलाह लें।
