Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • TS Singh Deo meet on Hemant Soren: टीएस सिंह देव ने सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात, परिसीमन और अन्य मुद्दों पर दी अपनी राय
  • छत्तीसगढ़

TS Singh Deo meet on Hemant Soren: टीएस सिंह देव ने सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात, परिसीमन और अन्य मुद्दों पर दी अपनी राय

Aditya Mishra March 20, 2025
TS Singh Deo meet on Hemant Soren: छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता टीएस सिंह देव ने आज झारखंड विधानसभा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। मुलाकात में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, विधायक रामचंद्र सिंह और विधायक सोना राम सिंकू भी मौजूद थे।

परिसीमन लोकर मीडिया से टीएस सिंह देव की चर्चा

टीएस सिंह देव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्होंने परिसीमन, कांग्रेस के स्लीपर सेल, वक्फ बोर्ड में संशोधन और अन्य कई मुद्दों पर अपनी राय रखी।

परिसीमन के बारे में टीएस सिंह देव ने कहा कि यह केवल जनसंख्या के आधार पर नहीं होना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से उन राज्यों के साथ अन्याय होगा, जिन्होंने अपने-अपने राज्यों में जनसंख्या नियंत्रण को प्रभावी तरीके से लागू किया है। उन्होंने कहा कि परिसीमन के परिणामस्वरूप अनुसूचित जाति और जनजाति के आरक्षित सीटों में कमी की संभावना नहीं है, हालांकि लोकसभा सीटों का प्रतिशत कम हो सकता है।

read more: रीवा में छोटे से चने ने ली मासूम की जान

टीएस सिंह देव ने झारखंड की तारीफ करते हुए कहा कि यह राज्य दिशोम गुरु शिबू सोरेन के प्रयासों के कारण आदिवासियों के लिए आरक्षित सीटों की संख्या में वृद्धि हुई है, जो उनकी जनसंख्या से भी अधिक हैं।

स्लीपर सेल पर भी पूर्व डिप्टी सीएम ने की चर्चा

इसके अलावा, टीएस सिंह देव ने कांग्रेस के स्लीपर सेल के बारे में भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि हर पार्टी या संगठन में स्लीपर सेल होते हैं, और मीडिया संस्थानों में भी ऐसे मामले होते हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि राहुल गांधी ने गुजरात के संदर्भ में स्लीपर सेल का उल्लेख किया था, लेकिन यह हर जगह मौजूद होते हैं।

टीएस सिंह देव ने वक्फ बोर्ड एक्ट में संशोधन पर भी अपनी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि यह संशोधन धर्म विशेष को निशाना बनाने के लिए किया जा रहा है, और अगर यह सही है तो अन्य धर्मों के लिए भी ऐसे ही संशोधन किए जाने चाहिए।

TS Singh Deo meet on Hemant Soren: टीएस सिंह देव की इस मुलाकात से यह स्पष्ट हो गया कि वे विभिन्न मुद्दों पर गहरी चिंता रखते हैं और उनका मानना है कि फैसले सभी पक्षों को ध्यान में रखते हुए लिए जाने चाहिए।

watch now: एमपी विधानसभा का सातवां दिन कांग्रेस ने किया वॉकआउट 

About the Author

Aditya Mishra

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Hair Growth Tips: जानिए बालों को तेजी से बढ़ाने के उपाय..
Next: Chhattisgarh Naxal Operation: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन में 30 नक्सली हुए ढेर,1 जवान शहीद 

Related Stories

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद

Rohan Umak February 28, 2026
तेलंगाना से छत्तीसगढ़ तक बदलते हालात
  • छत्तीसगढ़

तेलंगाना से छत्तीसगढ़ तक बदलते हालात, मुख्यधारा में लौटते माओवादी

divya mistry February 28, 2026
Durg Accident News
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

Durg Accident News: ट्रक ड्राइवर की लापरवाही की वजह से गई बाइक सवार की जान!

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • अमेरिका-इजराइल हमले में खामेनेई की मौत? ईरान सेना ने कहा खतरनाक हमला करेंगे
  • राजस्थान-MP में 34°C की तपिश, हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी; पंजाब-चंडीगढ़ में यलो अलर्ट
  • दुबई में दहशत: बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला, एयरपोर्ट बंद; एयर इंडिया ने लंदन-टोरंटो समेत 5 बड़ी उड़ानें रद्द कीं
  • मिडिल ईस्ट में भूचाल: खामेनेई की मौत का दावा, ईरान-इजराइल जंग ने बदला दुनिया का समीकरण
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.