भोपाल में छग़ के पूर्व उप मुख्यमंत्री ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

TS Singh Deo: छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने GST, नक्सलवाद, बस्तर में पत्रकार की हत्या और दिल्ली चुनाव को लेकर सरकार पर जमकर हमला बोला। आपको बतादें की भोपाल कांग्रेस कार्यालय में उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि GST की व्यवस्था सिर्फ अमीरों के फायदे के लिए बनी है जबकि गरीब और मध्यम वर्ग को इससे भारी संकट का सामना करना पड़ रहा है।
अमीर वर्ग GST बहुत कम भर रहा- सिंहदेव

TS Singh Deo: PC में सिंहदेव ने बताया कि जीएसटी व्यवस्था ने देश में टैक्स की समस्या को और जटिल बना दिया है। उन्होंने कहा कि अमीर वर्ग टैक्स का बहुत कम हिस्सा चुका रहा है जबकि गरीब वर्ग पर जीएसटी का बोझ बढ़ता जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जीएसटी ने राज्य की आर्थिक स्थिति को भी बिगाड़ दिया है और इसका सही तरीके से समाधान नहीं हो पा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग में 18% GST को लेकर बोले सिंहदेव
TS Singh Deo: पूर्व उप मुख्यमंत्री सिंहदेव ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकारों के बीच टैक्स कलेक्शन में नाकामी हो रही है और टैक्स चोरी को रोकने में कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य क्षेत्र में 18% GST लगाने पर भी सवाल उठाया और कहा कि स्वास्थ्य सेवा सरकार की जिम्मेदारी होनी चाहिए।
नक्सलवाद के विषय में राजनीति नहीं होनी चाहिए- सिंहदेव
TS Singh Deo: नक्सलवाद के विषय में सिंहदेव ने कहा कि इस मुद्दे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली चुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन एकजुट नहीं है और इस मुद्दे पर कोई स्पष्टता नहीं है।
बस्तर में पत्रकार की हत्या पर बोले टीएस सिंहदेव
TS Singh Deo: बस्तर में पत्रकार की हत्या पर टीएस सिंहदेव ने कहा कि यह एक गंभीर मामला है। उन्होंने बताया कि पत्रकार ने नवंबर में इस मामले को मुख्यमंत्री और मंत्री के सामने उठाया था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिसके बाद उनकी हत्या कर दी गई। यह घटना बेहद चिंताजनक है।
आखरी में क्या कहा टीएस सिंहदेव ने पढ़िए…
TS Singh Deo: टीएस सिंहदेव ने आखरी में कहा कि जीएसटी के दायरे में सुधार की जरूरत है और राज्यों का हिस्सा बढ़ाया जाना चाहिए ताकि वित्तीय संकट का समाधान हो सके।
