Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • ट्रम्प का चौंकाने वाला दावा: खुद को वेनेजुएला का कार्यवाहक राष्ट्रपति बताया 
  • Top Story
  • देश-विदेश

ट्रम्प का चौंकाने वाला दावा: खुद को वेनेजुएला का कार्यवाहक राष्ट्रपति बताया 

Shital Sharma January 12, 2026

Trump Claims Acting President of Venezuela: वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक बार फिर ऐसा बयान दिया है, जिसने वैश्विक राजनीति में हलचल पैदा कर दी है। ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट साझा करते हुए खुद को वेनेजुएला का कार्यवाहक (एक्टिंग) राष्ट्रपति बताया है पोस्ट में ट्रम्प की तस्वीर के साथ लिखा है Acting President of Venezuela इसके साथ यह भी दावा किया गया है कि वे जनवरी 2026 से यह जिम्मेदारी संभालेंगे।

व्हाइट हाउस की चुप्पी

इस पोस्ट को लेकर अब तक व्हाइट हाउस या अमेरिकी प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। इसी वजह से यह साफ नहीं है कि यह ट्रम्प का निजी बयान है या किसी नीति का संकेत हालांकि  अंतरराष्ट्रीय मामलों के जानकार इसे ट्रम्प की आक्रामक राजनीतिक रणनीति के तौर पर देख रहे हैं।

हालिया कार्रवाई से जुड़ा बयान

ट्रम्प का यह दावा ऐसे समय आया है, जब 3 जनवरी को अमेरिका ने वेनेजुएला के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की थी इस दौरान वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को हिरासत में लेकर न्यूयॉर्क लाया गया था इसके बाद वेनेजुएला की सत्ता व्यवस्था पूरी तरह अस्थिर हो गई थी।

“अमेरिका चलाएगा वेनेजुएला का प्रशासन”

ट्रम्प ने अपने बयान में कहा है कि वेनेजुएला का प्रशासन अब अमेरिका की निगरानी में चलेगा। उनका कहना है कि यह व्यवस्था तब तक लागू रहेगी, जब तक वहां सुरक्षित और स्थायी सत्ता परिवर्तन नहीं हो जाता ट्रम्प ने यह भी कहा कि वे नहीं चाहते कि सत्ता में कोई ऐसा व्यक्ति आए, जो वेनेजुएला के लोगों के हितों की अनदेखी करे।

Trump Claims Acting President of Venezuela: तेल सौदे को लेकर बड़ा दावा

मादुरो के सत्ता से हटने के बाद वेनेजुएला की उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज को अंतरिम राष्ट्रपति के रूप में शपथ दिलाई गई थी ट्रम्प का दावा है कि अंतरिम सरकार अमेरिका को 3 से 5 करोड़ बैरल उच्च गुणवत्ता वाला प्रतिबंधित तेल सौंपेगी। यह तेल बाजार मूल्य पर बेचा जाएगा और इससे मिलने वाली राशि ट्रम्प के अनुसार अमेरिका के नियंत्रण में रहेगी उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने एनर्जी सेक्रेटरी क्रिस राइट को इस योजना को तुरंत लागू करने के निर्देश दिए हैं ।

About the Author

Shital Sharma

Administrator

i am contant writer last 10 Years, worked with Vision world news channel, Sadhna News, Bharat Samachar and many web portals.

View All Posts

Post navigation

Previous: यूपी में मकर संक्रांति पर 15 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश: योगी सरकार ने बदला फैसला
Next: एकीकृत कमांड कंट्रोल सेंटर से होगा हेल्थ एटीएम का संचालन: ब्रजेश पाठक

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
Uttarakhand e-Zero FIR
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ

himani Shrotiya February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.