Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • फाइनेंस
  • ट्रम्प का बड़ा बयान: भारत पर टैरिफ घटेंगे, नई ट्रेड डील जल्द
  • देश-विदेश
  • फाइनेंस

ट्रम्प का बड़ा बयान: भारत पर टैरिफ घटेंगे, नई ट्रेड डील जल्द

Shital Sharma November 11, 2025

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार को कहा कि भारत और अमेरिका जल्द ही नए व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने वाले हैं। यह बयान उन्होंने भारत में नए अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर के शपथ ग्रहण समारोह में ओवल ऑफिस में दिया।

भारत पर टैरिफ कम होंगे

ट्रंप ने स्पष्ट किया कि अमेरिका धीरे-धीरे भारत पर टैरिफ घटाएगा। उन्होंने कहा, “वे मुझसे अभी प्यार नहीं करते, लेकिन फिर प्यार करने लगेंगे। हमें एक अच्छा सौदा मिल रहा है।” उन्होंने बताया कि भारत पर ऊंचे टैरिफ रूसी तेल की खरीद के कारण लगाए गए थे। अब जब भारत ने रूस से तेल की खरीद बहुत कम कर दी है, तो टैरिफ कम किए जाएंगे। ट्रम्प ने कहा, “हां, हम टैरिफ कम करेंगे।”

मोदी के साथ शानदार संबंध

ट्रम्प ने भारत और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबंधों को भी रेखांकित किया। उन्होंने कहा, “भारत दुनिया की सबसे पुरानी सभ्यताओं में से एक है। इसकी आबादी 1.5 अरब से ज्यादा है। मोदी के साथ हमारे शानदार संबंध हैं और सर्जियो इसे और मजबूत करेंगे।”

उन्होंने बताया कि भारत तेजी से बढ़ता हुआ बाजार और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में रणनीतिक साझेदार है। राजदूत सर्जियो गोर अमेरिकी निवेश और ऊर्जा निर्यात को बढ़ावा देने, सुरक्षा सहयोग मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएंगे।

व्यापार समझौते की प्रगति

भारत के कॉमर्स मिनिस्टर पीयूष गोयल ने 5 नवंबर को कहा था कि अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बातचीत अच्छी गति से चल रही है। हालांकि, कुछ संवेदनशील मुद्दे अभी बाकी हैं।

फरवरी 2025 से चल रही बातचीत का लक्ष्य है कि 2030 तक भारत-अमेरिका व्यापार 191 अरब डॉलर से बढ़कर 500 अरब डॉलर हो जाए। अब तक पांच दौर की बैठकें हो चुकी हैं, जिनमें अंतिम दौर 23 अक्टूबर को वर्चुअल तरीके से हुआ।

भारत पर अमेरिकी टैरिफ का इतिहास

अमेरिका ने अब तक भारत पर कुल 50% टैरिफ लगाए हैं। इसमें 25% रेसीप्रोकल टैरिफ (जैसे को तैसा) 25% पैनल्टी रूस से तेल खरीदने पर टैरिफ 7 अगस्त और पैनल्टी 27 अगस्त से लागू हुई। ट्रम्प ने यह भी कहा कि भारत के तेल खरीद से रूस को आर्थिक लाभ होता है, जो यूक्रेन युद्ध को प्रभावित कर रहा है।

Read More:-  सरकारी बैंकों के विलय की संभावना

About the Author

Shital Sharma

Administrator

i am contant writer last 10 Years, worked with Vision world news channel, Sadhna News, Bharat Samachar and many web portals.

View All Posts

Post navigation

Previous: आतंकियों के निशाने पर था RSS का लखनऊ मुख्यालय: गुजरात ATS की पूछताछ में बड़ा खुलासा
Next: aaj ka rashifal in hindi: 12 November 2025, मेष से मीन तक जानें अपना दिन | “Daily horoscope”

Related Stories

Uttarakhand e-Zero FIR
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ

himani Shrotiya February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Iran missile attacks
  • Top Story
  • देश-विदेश

दावा – ईरानी रक्षामंत्री की मौत, स्कूल पर मिसाइल हमला, ईरान ने भी दागी थी 400 मिसाइलें

himani Shrotiya February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.