Trump Iran Surrender: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को अल्टीमेटम दिया। ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ “बिना शर्त सरेंडर” के अलावा कोई डील नहीं होगी। ट्रंप ने यह भी कहा है कि वह ईरान में एक स्वीकार्य और महान नेता का चुनाव करेंगे। ईरान को विनाश के कगार से वापस लाकर एक बेहतर और मजबूत देश बनाने का वादा भी ट्रंप ने किया है।
ट्रंप का अल्टीमेटम
डोनाल्ड ट्रम्प ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि ईरान के साथ कोई डील नहीं होगी, जब तक वह ‘अनकंडीशनल सरेंडर’ नहीं कर देता। सरेंडर के बाद ईरान में एक बेहतरीन नेतृत्व चुना जाएगा। ट्रम्प ने अपने पोस्ट में “मेक ईरान ग्रेट अगेन (MIGA)” का नारा दिया और कहा कि भविष्य में ईरान पहले से ज्यादा मजबूत बन सकता है। हालांकि, डोनाल्ड ट्रंप इससे पहले भी ईरान को धमकी देते रहे हैं। उन्होंने कहा है कि ईरान से बातचीत का समय अब खत्म हो चुका है।

1332 लोगों की मौत
ट्रंप की पोस्ट के बीच ईरान के इजराइल और अमेरिकी बेस पर हमले जारी हैं। वह ड्रोन और मिसाइलों से हमले कर रहा है। अमेरिका-इजराइल हमलों में ईरान में 1332 लोगों की मौत हो चुकी है। ईरान में अब तक 1300 हमले हुए, 14 मेडिकल सेंटर को निशाना बनाया गया। कई जगह पानी और बिजली सप्लाई ठप हो गई। इजराइल ने ईरान के 300 मिसाइल लॉन्चर तबाह कर दिए। इधर ईरान बोला- कुवैत-बहरीन और UAE में 20 अमेरिकी बेस को नुकसान हुआ है।

Trump Iran Surrender: UAE पर हमला
ईरान ने इराक के कुर्दिस्तान इलाके में हथियारबंद कुर्द समूहों के ठिकानों पर मिसाइल से हमला किया। ईरानी सरकारी TV के मुताबिक इन हमलों में ईरान विरोधी अलगाववादी संगठनों को निशाना बनाया गया। होर्मुज स्ट्रेट में एक जहाज पर हमला हुआ है, जिसके बाद उसमें आग लग गई। ईरान ने UAE पर 9 बैलिस्टिक मिसाइलों और 100 से ज्यादा ड्रोन से हमला किया है। UAE के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि एयर डिफेंस सिस्टम ने ज्यादातर मिसाइल और ड्रोन को इंटरसेप्ट कर लिया था।
