बाइडेन पर निशाना
ट्रंप ने कहा – हमें दुनिया की सबसे खराब सीमा विरासत में मिली थी, और हमने इसे अपने देश के इतिहास की सबसे मजबूत सीमा में बदल दिया। ग्यारह महीने पहले मुझे एक अव्यवस्थित विरासत मिली थी, और मैं इसे ठीक कर रहा हूं।

10 महीनों में 8 युद्धों को रोका
Trump stopped 8 wars: डोनाल्ड ट्रम्प ने टैरिफ को उनका फेवरेट शब्द बताया। ट्रम्प ने दावा किया कि इसकी मदद से उन्होंने 10 महीनों में दुनिया भर में 8 युद्धों को रोका। ट्रम्प ने महंगाई के मुद्दे को नजरअंदाज करते हुए जोर दिया कि कनाडा, मैक्सिको, ब्राजील और भारत सहित कई देशों पर लगाए गए टैरिफ से अमेरिकी अर्थव्यवस्था को काफी फायदा हुआ है। टैरिफ की वजह से अमेरिका ने उम्मीद से ज्यादा पैसा कमाया।
‘अमेरिका पहले से ज्यादा मजबूत’
ट्रम्प ने यह भी कहा कि दुनिया अब अमेरिका का मजाक नहीं उड़ाती, बल्कि उसका सम्मान करती है। हमारा राष्ट्र मजबूत है। अमेरिका का सम्मान है, और हमारा देश पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हो गया है। हम एक ऐसे आर्थिक उछाल के लिए तैयार हैं जैसा दुनिया ने पहले कभी नहीं देखा।
Trump stopped 8 wars: विपक्ष का तंज
वहीं, डेमोक्रेटिक पार्टी ने ट्रम्प के भाषण की आलोचना की है। सांसद क्रिस वैन होलेन ने कहा – आज ट्रम्प ने कितने झूठ बोले, इसका हिसाब रखना तो मुश्किल है।
इधर, कैलिफोर्निया के गवर्नर गैविन न्यूजॉम ने अपने एक पोस्ट में ट्रम्प पर कटाक्ष करते हुए कहा कि राष्ट्रपति के भाषण में सिर्फ एक शब्द सुनाई दिया, मैं मैं मैं मैं मैं मैं मैं मैं।
Trump tonight:
Me Me Me Me Me Me Me Me Me Me Me Me Me Me Me Me Me Me Me Me Me Me Me Me Me Me Me Me Me Me Me Me Me Me Me Me Me Me Me Me Me Me Me Me Me Me Me Me Me Me Me Me Me Me Me Me Me Me Me Me Me Me Me Me Me Me Me Me Me Me Me Me Me Me Me Me Me Me Me Me Me Me Me Me Me Me Me Me…
— Governor Gavin Newsom (@CAgovernor) December 18, 2025
