भारत जितना ज्यादा टैक्स लगाएगा, हम भी उतनी ही रकम वसूलेंगे, असली कारोबारी का दिखाया रंग
राष्ट्रपति जो बाइडेन की निवर्तमान सरकार ने कहा है कि वह भारत के साथ अमेरिका के संबंधों को मजबूत स्थिति में छोड़ रही है। हमें उम्मीद है कि डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति रहने के दौरान भी यह रिश्ता मजबूत बना रहेगा। ट्रंप भारत के साथ संबंधों को आगे ले जाएंगे। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत पर टैरिफ बढ़ाने की धमकी देते हुए कहा है कि अगर भारत अमेरिका पर टैरिफ लगाता है तो इसके जवाब में हम भी भारत पर ऐसे ही टैरिफ लगाएंगे।
उप विदेश मंत्री कर्ट कैंपबेल ने मंगलवार को एक सम्मेलन के दौरान कहा, “हमने पिछले कुछ महीनों में भारत के साथ अपने संबंधों को मजबूत करने के लिए काम किया है। दोनों देशों के बीच पहले भी उच्च स्तरीय वार्ता होती रही है। इसमें डेलावेयर में होने वाला क्वाड समिट भी शामिल है।
कैंपबेल ने कहा कि हम उद्योग, प्रौद्योगिकी और रक्षा के क्षेत्र में भारत के संबंधों को अब तक के सबसे मजबूत स्थान पर ले गए हैं। दोनों देश अब अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए भी मिलकर काम कर रहे हैं।
