Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • ट्रम्प का यूटर्न: ‘भारत के साथ संबंध रीसेट करने को तैयार, मोदी हमेशा दोस्त रहेंगे’
  • Top Story
  • देश-विदेश

ट्रम्प का यूटर्न: ‘भारत के साथ संबंध रीसेट करने को तैयार, मोदी हमेशा दोस्त रहेंगे’

Shital Sharma September 6, 2025

वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत के प्रति अपने रुख में नरमी दिखाई है। उन्होंने कहा—मैं हमेशा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दोस्त रहूंगा। भारत के साथ संबंधों को रीसेट करने के लिए तैयार हूं। लेकिन टैरिफ के मुद्दे पर वे पिछले रुख पर कायम रहे और कहा—भारत अमेरिका को मार रहा है।

us india trade war trump tariff india 50 percent tariff impact

ट्रम्प का बयान: मोदी हमेशा दोस्त रहेंगे

शुक्रवार को व्हाइट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ट्रम्प ने कहा: मैं हमेशा मोदी का दोस्त रहूंगा। भारत के साथ संबंधों को रीसेट करने के लिए हमेशा तैयार हूं।

लेकिन इससे 12 घंटे पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था: ऐसा लगता है कि हमने भारत और रूस को चीन के हाथों खो दिया है। उम्मीद है उनका भविष्य अच्छा होगा। 

PM मोदी का जवाब: ट्रम्प के विचारों की सराहना करता हूं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्रम्प के बयान को शेयर करते हुए लिखा: राष्ट्रपति ट्रम्प की भावनाओं और हमारे संबंधों को लेकर उनके विचारों की तहे दिल से सराहना करता हूं और उनका पूर्ण समर्थन करता हूं। भारत-अमेरिका के बीच एक पॉजिटिव और दूरदर्शी रणनीतिक साझेदारी है।

ट्रम्प का टैरिफ पर रुख: भारत अमेरिका को मार रहा है

ट्रम्प ने टैरिफ पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा: भारत टैरिफ लगाकर अमेरिका को मार रहा है। भारत, चीन, और ब्राजील जैसे देश अपने ऊंचे टैरिफ से अमेरिका को मार रहे हैं।

उन्होंने टैरिफ को दुनिया में सबसे बेहतर बताया और कहा: भारत ने मुझे जीरो टैरिफ का ऑफर दिया है, लेकिन अगर अमेरिका ने टैरिफ नहीं लगाए होते, तो भारत ऐसा ऑफर कभी नहीं देता।

putin trump india china tariff warning sco summit modi jinping unity 

ट्रम्प की शर्तें: भारत को माननी होंगी अमेरिका की शर्तें

अमेरिका के उद्योग मंत्री हॉवर्ड लुटनिक ने भारत पर 25% एक्स्ट्रा टैरिफ हटाने के लिए तीन शर्तें रखीं रूस से तेल खरीदना बंद करना होगा। BRICS से अलग होना होगा। अमेरिका का समर्थन करना होगा। उन्होंने कहा

अगर भारत रूस और चीन के बीच ब्रिज बनना चाहता है, तो बनें। लेकिन या तो डॉलर का या अमेरिका का समर्थन करें।

भारत-अमेरिका संबंधों का भविष्य

ट्रम्प का यह बयान भारत-अमेरिका संबंधों के भविष्य पर सवाल खड़े करता है। टैरिफ और रूस से तेल खरीद के मुद्दे दोनों देशों के बीच तनाव का कारण बन रहे हैं। अब सवाल यह है कि क्या भारत और अमेरिका इन मुद्दों पर समझौता कर पाएंगे? या फिर टैरिफ युद्ध जारी रहेगा?

Read:- लाल किला परिसर से ₹1 करोड़ का कलश चोरी: 760 ग्राम सोने पर हीरे-पन्ने जड़े थे

Watch:- US ने भारत पर 50% टैरिफ लगाया

About the Author

Shital Sharma

Administrator

i am contant writer last 10 Years, worked with Vision world news channel, Sadhna News, Bharat Samachar and many web portals.

View All Posts

Post navigation

Previous: SA vs ENG ODI Series 2025: 27 साल का इंतजार खत्म, इंग्लैंड की धरती पर साउथ अफ्रीका ने रचा इतिहास…
Next: देश में बाढ़ और बारिश: दिल्ली में यमुना उफान पर, मथुरा में डूबीं कॉलोनियां

Related Stories

IND vs WI Super 8
  • Top Story
  • खेल की दुनिया
  • देश-विदेश

भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से

himani Shrotiya March 1, 2026
PM Modi Tamilnadu
  • Top Story
  • देश-विदेश

PM मोदी ने पुडुचेरी-तमिलनाडु को दी करोड़ों की सौगात, 8नए रेलवे स्टेशन का उद्घाटन

himani Shrotiya March 1, 2026
IND Vs WI T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!

Hema Gupta March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.