Trump imposes tariffs इन देशों पर ड्रग्स भेजने का आरोप
Trump imposes tariffs: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक फरवरी को कनाडा और मेक्सिको पर 25 प्रतिशत और चीन पर 10 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लगाया था। उन्होंने इस संबंध में एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए। इस दौरान जब ट्रंप से पूछा गया कि क्या ये देश टैरिफ में देरी के लिए कुछ कर सकते हैं। उन्होंने जवाब दिया कि नहीं, वे अब कुछ नहीं कर सकते।
ट्रंप ने कहा, ‘हमारी धमकियां सिर्फ सौदेबाजी के लिए नहीं हैं। इन तीनों के साथ हमारा भारी व्यापार घाटा है। हम आगे देखेंगे कि इसे बढ़ाया जाए या नहीं, लेकिन अमेरिका में काफी पैसा आएगा।
इससे पहले शुक्रवार को व्हाइट हाउस की प्रवक्ता कैरोलिन लेविट ने कहा था कि डोनाल्ड ट्रंप शनिवार से कनाडा और मेक्सिको से आयात पर 25% और चीनी सामानों पर 10% टैरिफ लगाएंगे। क्योंकि इन देशों से अवैध फेंटेनाइल ड्रग्स हमारे देश में पहुंच रही हैं, जिसकी वजह से लाखों अमेरिकियों की मौत हो चुकी है।
यूरोप के एल्यूमीनियम और तांबे पर टैरिफ लगाया जा सकता है
Trump imposes tariffs: ट्रंप यूरोप से आने वाले एल्यूमीनियम, तांबा, दवा और अर्धचालक पर शुल्क लगाने पर भी विचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘हम स्टील, एल्युमीनियम और तांबा पर शुल्क लगाने जा रहे हैं। तांबे पर टैरिफ लगाने में थोड़ा अधिक समय लगेगा। ट्रंप ने कहा कि उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि शुल्क लगाने का वित्तीय बाजार पर क्या असर होगा।
कनाडा के पीएम ने कहा- हम भी कार्रवाई करेंगे
Trump imposes tariffs: कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने शुक्रवार को कहा कि हम नहीं चाहते कि ऐसा हो, लेकिन अगर वे आगे बढ़ते हैं तो हम भी कार्रवाई करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कनाडा बदला लेने के लिए ट्रंप के गृह राज्य फ्लोरिडा में ओरेनेज जूस पर टैरिफ लगा सकता है।
मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शेनबाम ने कहा कि वह स्थिति का जायजा लेने के बाद ही आगे का फैसला करेंगी। हालांकि, उन्होंने चेतावनी दी कि मेक्सिको बदला भी ले सकता है। उन्होंने कहा, ‘हम अपने लोगों का सम्मान करने के लिए बिना किसी दबाव के हमेशा बातचीत करना चाहते हैं।
हम ट्रंप के फैसले का विरोध करते हैं। इस टैरिफ वॉर में कोई विजेता नहीं होगा। इससे न तो दोनों देशों को फायदा होगा और न ही दुनिया को।
Read More:-Top 75 Highlights of Budget 2025: By FM Nirmala Sithraman
कनाडा-मेक्सिको को मिल सकती है तेल आयात में छूट
Trump imposes tariffs: गुरुवार को ट्रंप ने कहा कि वह कनाडा और मेक्सिको पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाएंगे क्योंकि इन देशों के साथ हमारा घाटा बहुत ज्यादा है। हालांकि, ट्रंप ने कहा कि वह मेक्सिको और कनाडा को तेल आयात में छूट देने के बारे में सोच सकते हैं।
एनर्जी इनफॉर्मेशन एडमिनिस्ट्रेशन के मुताबिक, पिछले साल अक्टूबर में अमेरिका ने कनाडा से करीब 46 लाख बैरल और मेक्सिको से 5.63 बैरल प्रतिदिन तेल का आयात किया था। जबकि उस महीने में संयुक्त राज्य अमेरिका का औसत दैनिक उत्पादन लगभग 13.5 मिलियन बैरल प्रति दिन था।
कनाडा और मेक्सिको के साथ अमेरिकी मुक्त व्यापार समझौता
Trump imposes tariffs: संयुक्त राज्य अमेरिका का कनाडा और मैक्सिको के साथ एक मुक्त व्यापार समझौता है। इसके तहत इन देशों के बीच किसी भी तरह के आयात-निर्यात पर कोई टैरिफ नहीं लगता है। अपने पिछले कार्यकाल के दौरान, ट्रम्प ने मेक्सिको और कनाडा के साथ उत्तरी अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते (नाफ्टा) पर हस्ताक्षर किए।
इन देशों पर टैरिफ लगाते हैं तो यह समझौते का उल्लंघन होगा
इन तीनों देशों ने 2023 में अमेरिका से 1 ट्रिलियन डॉलर (करीब 85 लाख करोड़ रुपये) से ज्यादा का सामान खरीदा। इसके अलावा, $ 1.5 ट्रिलियन से अधिक बेचा गया था। रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप के टैरिफ वॉर का सबसे ज्यादा असर ऑटो सेक्टर, एग्रीकल्चर, टेक्नोलॉजी और पार्ट्स पर पड़ेगा। टैरिफ लगने के बाद इन वस्तुओं की कीमत बढ़ जाएगी।
Bhopal : 400 मकानों को खाली करने का नोटिस! | हमारा घर तोड़ा तो कहां जाएंगे..?
