Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • trump imposes 25 tariff : US ने कनाडा-मेक्सिको पर आज से लागू किया 25% टैरिफ
  • Top Story
  • देश-विदेश

trump imposes 25 tariff : US ने कनाडा-मेक्सिको पर आज से लागू किया 25% टैरिफ

Shital Sharma March 4, 2025

कनाडा ने भी ‘टैरिफ वॉर’ में 25% टैरिफ का ऐलान किया

trump imposes 25 tariff:- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को मेक्सिको और कनाडा पर 25% टैरिफ लगाने की घोषणा की। सोमवार को पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने इसकी घोषणा की। इसके अलावा उसने चीन पर फरवरी में लगाए गए टैरिफ को 10% से बढ़ाकर 20% करने का भी ऐलान किया है।

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भी ट्रंप की घोषणा पर पलटवार करने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि अगले 21 दिनों में 155 अरब डॉलर के आयात पर 25% टैरिफ लगाया जाएगा। इसकी शुरुआत मंगलवार से 30 अरब डॉलर के आयात पर शुल्क से होगी।

टैरिफ के ऐलान के बाद अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली है। अमेरिका का एसएंडपी 500 इंडेक्स 2% गिर गया है।

भारतीय शेयर बाजार पर संकट के बादल

सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के 30 शेयर 112 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुए। अब ट्रंप के ऐलान के बाद मंगलवार (4 मार्च) को सेंसेक्स 300 अंक गिरकर 72700 के स्तर पर आ गया है। निफ्टी भी 100 अंक गिरकर 22,000 के नीचे कारोबार कर रहा है। यह बाजार का 9 महीने का सबसे निचला स्तर है। विदेशी निवेशकों की बिकवाली की बात करें तो सोमवार को उन्होंने भारतीय शेयर बाजारों से 4,788 करोड़ रुपये की निकासी की।

 फरवरी में, ट्रम्प ने 30 दिनों के लिए टाल दिया

1 फरवरी को डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा-मेक्सिको पर 25% टैरिफ लगाने का आदेश जारी किया था। इसे 4 फरवरी से लागू होना था। बाद में दोनों देशों के नेताओं ने ट्रंप के साथ बातचीत की। इसके बाद टैरिफ को अगले 30 दिनों के लिए टाल दिया गया।

मेक्सिको ने मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध प्रवासियों को अमेरिका में प्रवेश करने से रोकने के लिए अमेरिकी सीमा पर नेशनल गार्ड के 10,000 जवानों को तैनात किया है। वहीं, कनाडा ने फेंटेनाइल की तस्करी रोकने के लिए फेंटेनाइल जार को नियुक्त किया है।

कनाडा और मेक्सिको के साथ अमेरिकी मुक्त व्यापार समझौता

trump imposes 25 tariff:- संयुक्त राज्य अमेरिका के कनाडा और मेक्सिको के साथ मुक्त व्यापार समझौते हैं। इसके तहत इन देशों के बीच किसी भी तरह के आयात-निर्यात पर कोई टैरिफ नहीं लगता है। ट्रम्प ने अपने पिछले कार्यकाल के दौरान मेक्सिको और कनाडा के साथ उत्तर अमेरिकी मुक्त व्यापार समझौते (नाफ्टा) पर हस्ताक्षर किए थे।

Click this: लैटस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करे 

इन तीनों देशों ने 2023 में अमेरिका से 1 ट्रिलियन डॉलर (करीब 85 लाख करोड़ रुपये) से ज्यादा का सामान खरीदा। इसी समय, $ 1.5 ट्रिलियन से अधिक का सामान बेचा गया था। रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप के टैरिफ वॉर का सबसे ज्यादा असर ऑटो सेक्टर, एग्रीकल्चर, टेक्नोलॉजी और पार्ट्स पर पड़ेगा। टैरिफ लागू होने के बाद इन वस्तुओं की कीमतें बढ़ जाएंगी।

About the Author

Shital Sharma

Administrator

i am contant writer last 10 Years, worked with Vision world news channel, Sadhna News, Bharat Samachar and many web portals.

View All Posts

Post navigation

Previous: foreign woman gets lord jagannath tattoo: विदेशी महिला ने जांघ पर गुदवाया भगवान जगन्नाथ का टैटू, एफआईआर दर्ज 
Next: tamil nadu people should have children soon : तमिलनाडु के CM ने कहा जल्द बच्चे पैदा करें

Related Stories

IND vs WI Super 8
  • Top Story
  • खेल की दुनिया
  • देश-विदेश

भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से

himani Shrotiya March 1, 2026
PM Modi Tamilnadu
  • Top Story
  • देश-विदेश

PM मोदी ने पुडुचेरी-तमिलनाडु को दी करोड़ों की सौगात, 8नए रेलवे स्टेशन का उद्घाटन

himani Shrotiya March 1, 2026
IND Vs WI T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!

Hema Gupta March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.