Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश
  •  ट्रम्प ने मीटिंग रोक पुतिन को लगाया फोन: फिर भी सीजफायर फेल!
  • देश-विदेश

 ट्रम्प ने मीटिंग रोक पुतिन को लगाया फोन: फिर भी सीजफायर फेल!

Shital Sharma August 19, 2025

 जेलेंस्की 8 लाख करोड़ के हथियार खरीदने को तैयार

trump calls putin no ukraine ceasefire zelensky 90 billion arms deal  

 पुतिन और जेलेंस्की की ‘शांति ड्रामा’ की अंदरूनी कहानी

वॉशिंगटन में व्हाइट हाउस के अंदर एक ऐतिहासिक बैठक चल रही थी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की, और यूरोपीय नेताओं के बीच शांति की संभावनाओं पर चर्चा हो रही थी। और तभी, सबको चौंकाते हुए ट्रम्प ने मीटिंग बीच में रोकी  और सीधे पुतिन को फोन कर डाला।

40 मिनट की कॉल, बड़े बड़े वादे, फिर भी कोई सीजफायर नहीं हुआ!

 ट्रम्प ने पुतिन को क्या कहा?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रम्प ने पुतिन से साफ कहा

 अगर आप चाहें तो 15 दिन में जेलेंस्की से मिल सकते हैं?

पुतिन मान गए। लेकिन युद्ध बंद नहीं हुआ। क्रेमलिन ने भी बातचीत की पुष्टि की, पर कोई सीधी शांति घोषणा नहीं हुई।

  शांति का वादा, हथियारों की डील

बातचीत के दौरान सीजफायर की जमीन कमजोर रही, लेकिन दूसरी ओर एक बहुत बड़ी डील सामने आई यूक्रेन, यूरोप की फंडिंग से अमेरिका से ₹8 लाख करोड़ (90 अरब डॉलर) के हथियार खरीदेगा। इन हथियारों में मिसाइल डिफेंस सिस्टम, लॉन्ग रेंज ड्रोन, आर्टिलरी यूनिट्स और शायद F 16 के कंपोनेंट्स भी

जेलेंस्की ने खुद प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस सौदे की जानकारी दी।

  जेलेंस्की का बदला हुआ अंदाज कूटनीति की नई चाल?

इस बार जेलेंस्की मिलिट्री ड्रेस नहीं, बल्कि सूट पहनकर आए। उन्होंने ट्रम्प की पत्नी मेलानिया ट्रम्प को पत्र दिया, उनके बच्चों के अपहरण मुद्दे पर साथ के लिए धन्यवाद दिया। जेलेंस्की की बॉडी लैंग्वेज और शब्दों में पूरी तरह राजनीतिक नर्मी दिखी। सूत्रों के मुताबिक, ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने जेलेंस्की को ट्रम्प से कैसे बात करनी है इस पर बाकायदा राजनयिक ट्रेनिंग दी थी।

 ट्रम्प बोले: जंग मैं आज भी रुकवा सकता हूं…

ट्रम्प ने दावा किया कि अगर जेलेंस्की चाहें, तो वह जंग आज ही रुकवा सकते हैं। लेकिन यूरोपीय नेताओं ने साफ कर दिया कि बिना रूस की बॉम्बिंग रुके, कोई सार्थक बातचीत नहीं हो सकती। यानी अमेरिका कह रहा है बातचीत हो सकती है। यूरोप कह रहा है पहले गोलियां बंद हो। और रूस कह रहा है जेलेंस्की से मिल लेंगे, लेकिन शर्तें अपनी रहेंगी।

 अमेरिका को क्या मिला?

यूक्रेन का ये हथियार सौदा सिर्फ युद्ध नीति नहीं, आर्थिक रणनीति भी है। अमेरिका को $90 बिलियन की सीधी डील, यूक्रेन के ड्रोन प्रोजेक्ट्स में साझेदारी रूस के खिलाफ सॉफ्ट पावर पोजिशनिंग ट्रम्प प्रशासन के लिए यह एक बड़ा डिप्लोमैटिक और डिफेंस डीलिंग विन साबित हो सकता है।

 पुतिन जेलेंस्की की ऐतिहासिक मुलाकात?

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि ट्रम्प सरकार पुतिन जेलेंस्की मीटिंग की तैयारी कर रही है। अगर ये बैठक हुई, तो ट्रम्प, पुतिन और जेलेंस्की एक ही टेबल पर हो सकते हैं। ये पिछले 3.5 साल में पहली बार होगा जब दोनों नेता आमने सामने होंगे।

trump calls putin no ukraine ceasefire zelensky 90 billion arms deal  

सीजफायर अभी नहीं, लेकिन एक नया मोड़ ज़रूर आया है। जेलेंस्की का रुख बदला है, ट्रम्प सक्रिय हो गए हैं और पुतिन तैयार दिखते हैं पर शांति अब भी कुछ शर्तों पर टिकी है। वॉशिंगटन की ये मीटिंग एक हथियार सौदे में बदल गई, और शांति की चर्चा फिर किसी “अगली मीटिंग” तक टल गई।

Read More :- राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा: गयाजी में पेड़ और बसों पर चढ़े लोग

Watch Now :-#bhopalnews:भोपाल में 92 करोड़ का ड्रग्स जब्त – क्या जिम्मेदार वही !

 

About the Author

Shital Sharma

Administrator

i am contant writer last 10 Years, worked with Vision world news channel, Sadhna News, Bharat Samachar and many web portals.

View All Posts

Post navigation

Previous: चीन फिर देगा भारत को खाद, टनल मशीन और रेयर अर्थ आखिर अचानक यू टर्न क्यों?
Next: वोट चोरी पर संसद में बवाल: प्रियंका गांधी सड़क पर उतरीं

Related Stories

Uttarakhand e-Zero FIR
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ

himani Shrotiya February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Iran missile attacks
  • Top Story
  • देश-विदेश

दावा – ईरानी रक्षामंत्री की मौत, स्कूल पर मिसाइल हमला, ईरान ने भी दागी थी 400 मिसाइलें

himani Shrotiya February 28, 2026
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी बधाई

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
  • CM नीतीश ने दी डॉ. राजेंद्र प्रसाद को श्रद्धांजलि, महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया निरीक्षण
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.