Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • फाइनेंस
  • ट्रम्प का बड़ा ऐलान: भारत समेत BRICS देशों पर 1 अगस्त से 10% एक्स्ट्रा टैरिफ
  • देश-विदेश
  • फाइनेंस

ट्रम्प का बड़ा ऐलान: भारत समेत BRICS देशों पर 1 अगस्त से 10% एक्स्ट्रा टैरिफ

Shital Sharma July 9, 2025

ट्रम्प ने कहा डॉलर राजा है, डॉलर को चुनौती देना महंगा पड़ेगा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मंगलवार को भारत समेत BRICS देशों पर 1 अगस्त से 10% अतिरिक्त टैरिफ लगाने की धमकी दी है। उनका आरोप है कि BRICS समूह अमेरिकी डॉलर की ताकत को कमजोर करने की कोशिश कर रहा है और इसलिए इन देशों पर टैरिफ लगाना जरूरी है। ट्रम्प ने साफ कहा कि डॉलर राजा है और इसे चुनौती देने वालों को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।

ट्रम्प ने कहा BRICS को नहीं मिलेगी छूट

ट्रम्प ने कहा कि भारत BRICS का सदस्य है और इसलिए उसे भी इस टैरिफ से छूट नहीं दी जाएगी। उन्होंने BRICS को अमेरिकी डॉलर को कमजोर करने वाला ग्रुप बताया और इसे स्वीकार नहीं किया। उनका कहना था कि जो भी BRICS देशों में हैं, उन्हें 10% टैरिफ देना होगा ताकि अमेरिकी अर्थव्यवस्था और डॉलर की ताकत बनी रहे।

america iran nuclear strike trump missiles israel conflict 2025

ट्रम्प ने कहा, “डॉलर राजा है और हम इसे ऐसे ही बनाए रखेंगे। अगर कोई इसे चुनौती देना चाहता है तो कर सकता है, लेकिन उन्हें बड़ी कीमत चुकानी होगी। मुझे नहीं लगता कि कोई इस कीमत को चुकाने को तैयार होगा।”

भारत के साथ व्यापार समझौते की संभावना

ट्रम्प ने भारत के साथ व्यापार समझौते की भी बात की है। उनका दावा है कि यह समझौता इस महीने या उनकी भारत यात्रा के दौरान हो सकता है। इस समझौते के तहत दोनों देश 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 500 अरब डॉलर तक बढ़ाने का लक्ष्य रखते हैं। हालांकि इसमें कृषि और डेयरी जैसे कुछ सेक्टर शामिल नहीं होंगे।

अमेरिका अपने कृषि उत्पादों, मेडिकल उपकरणों और औद्योगिक वस्तुओं पर कम टैरिफ चाहता है, जबकि भारत टेक्सटाइल निर्यात में बेहतर अवसर चाहता है।

ट्रम्प ने पिछली सरकारों पर किया तंज

ट्रम्प ने कहा कि उनके पहले कार्यकाल में महंगाई कम थी और तब सैकड़ों अरब डॉलर के टैरिफ लगाए गए थे। उन्होंने पिछली सरकारों पर आरोप लगाया कि उन्होंने अमेरिका का नुकसान किया। ट्रम्प ने कहा कि यदि अमेरिका के पास पिछली बार जैसा कमजोर नेतृत्व होता तो डॉलर की स्थिति खराब हो जाती और यह देश के लिए बड़ा नुकसान होता।

trump announces 10 percent tariff on brics india trade impact

1 अगस्त की डेडलाइन पर ट्रम्प का बयान

ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर कहा कि 1 अगस्त से टैरिफ लागू होंगे और इसमें कोई छूट या बदलाव नहीं होगा। हालांकि, उन्होंने कहा कि यदि कोई देश बातचीत करना चाहता है तो उसे मौका दिया जाएगा। जब उनसे पूछा गया कि क्या 1 अगस्त की डेडलाइन पूरी तरह फिक्स है तो ट्रम्प ने कहा कि यह लगभग निश्चित है, लेकिन बातचीत की गुंजाइश बनी रहेगी।

Watch Now :-  जानिए कैसे ChatGPT की मदद से Jennifer Allen ने सिर्फ 30 दिन में आधा कर्ज चुकता कर दिया – वीडियो जरूर देखें और शेयर करें!

Read More :-  समय से पहले लोन चुकाने पर नहीं लगेगा चार्ज: RBI का बड़ा फैसला 2026 से लागू

About the Author

Shital Sharma

Administrator

i am contant writer last 10 Years, worked with Vision world news channel, Sadhna News, Bharat Samachar and many web portals.

View All Posts

Post navigation

Previous: बिहार बंद 2025: राहुल गांधी समेत विपक्ष ने का ट्रेन रोको आंदोलन
Next: Home Remedies for Blackheads: ब्लैकहेड्स से परेशान हैं? साफ और चमकदार त्वचा के लिए अपनाएं ये घरेलु उपाय!

Related Stories

Sonal Chauhan Stuck In Dubai
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-विदेश

Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…

Hema Gupta March 1, 2026
मोजतबा खामेनाई.
  • Top Story
  • देश-विदेश

खामेनेई की मौत के बाद मोजतबा के हाथ ईरान की कमान

Narendra Singh March 1, 2026
खामेनाई की मौत
  • Top Story
  • देश-विदेश

अमेरिका-इजराइल हमले में खामेनेई की मौत? ईरान सेना ने कहा खतरनाक हमला करेंगे

Narendra Singh March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Holika Dahan 2026 Date: क्या आप भी हैं कंफ्यूज? कब है होलिका दहन तो ये खबर आपके लिए…
  • Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!
  • Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…
  • MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा
  • ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.