Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Lifestyle
  • True or Fake Relationship: प्यार या महज दिखावा? इन संकेतों से पहचानें अपनी रिलेशनशिप की सच्चाई…
  • Lifestyle

True or Fake Relationship: प्यार या महज दिखावा? इन संकेतों से पहचानें अपनी रिलेशनशिप की सच्चाई…

Hema Gupta June 27, 2025

True or Fake Relationship: प्यार एक बेहद खूबसूरत एहसास है, जो इंसान की जिन्दगी में खुशियां, आत्मविश्वास और एक नया मकसद लेकर आता है। जब कोई अच्छा पार्टनर साथ हो, तो जिंदगी की मुश्किलें भी आसान लगने लगती हैं। लेकिन कई बार लोग रिश्तों के नाम पर ऐसे इंसानों के साथ जुड़ जाते हैं, जिनकी वजह से उनका मानसिक और भावनात्मक शोषण होता है। यह इतना खतरनाक होता है कि अक्सर लोगों को पता ही नहीं चलता कि वो प्यार में हैं या किसी के जाल में फंसे हुए हैं।

Read More: Is Baking Soda Safe in Food: खाने में बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करना कितना सही? जानिए विशेषज्ञों की राय…

विशेषज्ञों के मुताबिक, रिश्ते तभी सफल होते हैं जब दोनों पार्टनर एक-दूसरे की इज्जत करें, भरोसा करें और एक-दूसरे की खुशियों को महत्व दें। लेकिन जब रिश्ता तनाव, कंट्रोलिंग बिहेवियर और लगातार मानसिक दबाव में बदल जाए, तो समझ लें कि यह प्यार नहीं, बल्कि एक टॉक्सिक रिलेशनशिप है। आइए जानते हैं ऐसे ही पांच बड़े संकेतों के बारे में, जिनसे आप पहचान सकते हैं कि आपका रिश्ता सही दिशा में जा रहा है या फिर आप किसी के शिकंजे में फंस चुके हैं।

आपकी बातों को नजरअंदाज किया जाना….

रिश्ते की बुनियाद होती है आपसी अंडरस्टैडिंग से होती है। अगर आपका पार्टनर आपकी बातें सुनने में दिलचस्पी नहीं दिखाता, आपको बीच में ही टोकता है या फिर आपकी समस्याओं को हल्के में लेता है, तो यह एक रेड सिग्नल है। ऐसा व्यवहार इस बात का संकेत है कि आपके जज्बात और आपकी जरूरतें उस इंसान के लिए मायने नहीं रखतीं।

कई बार लोग सोचते हैं कि शायद सामने वाला व्यस्त है या मूड खराब है, लेकिन अगर यह व्यवहार लगातार हो, तो इसे नजरअंदाज न करें। प्यार में दोनों पार्टनर को एक-दूसरे की बातों को महत्व देना चाहिए।

हर बात पर शक करना और ताने मारना…

हर रिश्ते की नींव भरोसे पर टिकी होती है। अगर आपका पार्टनर हर छोटी बात पर आप पर शक करता है, फोन चेक करता है, सोशल मीडिया पर नजर रखता है या ताने मारता है, तो ये रिश्ते के लिए बेहद नुकसानदायक है।

विशेषज्ञ कहते हैं कि शक धीरे-धीरे रिश्ते को खत्म कर देता है। एक स्वस्थ रिश्ते में कोई भी इंसान दूसरे के पर्सल स्पेस का सम्मान करता है। अगर आपका पार्टनर आप पर विश्वास करने के बजाय आरोप लगाता है, तो यह टॉक्सिक रिलेशनशिप की निशानी है। ऐसे में बात करके समस्या सुलझाने की कोशिश करें, लेकिन अगर सुधार न हो, तो दूरी बना लेना ही बेहतर है।

बार-बार खुद को साबित करना पड़े…

रिश्ते में दोनों इंसानों की अपनी-अपनी अहमियत होती है। लेकिन अगर आपको बार-बार यह साबित करना पड़े कि आप इस रिश्ते के लायक हैं, तो यह चिंता का विषय है। कई बार लोग ऐसे पार्टनर के साथ होते हैं जो उन्हें लगातार यह एहसास दिलाते रहते हैं कि वे उनसे कम हैं, या उनके बिना रिश्ता चल ही नहीं सकता। या हर बात पर आपको नीचा दिखाते है।

यह मानसिक उत्पीड़न का ही एक रूप है। याद रखें, सच्चे प्यार में कभी भी आपको अपने अस्तित्व या अपनी वैल्यू को साबित करने की जरूरत नहीं होती।

आपकी हर चीज पर कंट्रोल करें..

प्यार में आजादी और इज्जत सबसे ज़रूरी होती है। लेकिन अगर आपका पार्टनर आपकी ज़िंदगी के हर हिस्से को कंट्रोल करने की कोशिश करता है—जैसे आप क्या पहनें, किससे मिलें, कहां जाएं, कौन-सी नौकरी करें—तो यह सीधा अलार्म है कि आप एक कंट्रोलिंग रिलेशनशिप में हैं।

विशेषज्ञ इसे इमोशनल अब्यूज (Emotional Abuse) मानते हैं। रिश्ते में अपने विचार, पसंद और फैसले रखने का हक़ हर इंसान को है। अगर कोई पार्टनर इसे छीनने की कोशिश करे, तो समझ लें कि ये प्यार नहीं, बल्कि पजेसिवनेस और कंट्रोल का जाल है।

इमोशनल ब्लैकमेल करें..

अगर आपका पार्टनर बार-बार रोने-धोने, गुस्सा करने, खुद को नुकसान पहुंचाने की धमकी देकर अपनी बात मनवाता है, तो यह सीधा इमोशनल ब्लैकमेल है। ऐसा इंसान अपनी हर गलती को छुपाने के लिए आपको गिल्टी फील कराता है। यह रिश्ता आपको भावनात्मक रूप से कमजोर कर सकता है।

दोस्तों और परिवार से दूर करने की कोशिश करें…

अगर आपका पार्टनर चाहता है कि आप अपने दोस्तों और परिवार से कम मिलें, बात न करें या रिश्ते तोड़ दें, तो यह एक बहुत बड़ा रेड सिग्नल है। ऐसा पार्टनर चाहता है कि आप सिर्फ उस पर निर्भर रहें। यह कंट्रोलिंग और पजेसिव बिहेवियर का हिस्सा है, जिससे आपको सावधान रहना चाहिए।

क्योकि जो आपका सच्चा साथी होगा, वो आपको अपनी फैमिली से जोड़ने और उनके साथ खड़े रहने की सलाह देगा।

खुद को बदलने का दबाव महसूस हो…

रिश्ते में थोड़ी-बहुत एडजस्टमेंट जरूरी होती है। लेकिन अगर आपको बार-बार ऐसा महसूस होता है कि आप जैसे हैं, वैसे ही ठीक नहीं, और आपको अपने स्वभाव, कपड़े, दोस्त, काम या आदतें बदलनी पड़ रही हैं, तो यह सही नहीं है। प्यार में इंसान को उसकी असलियत के साथ स्वीकार किया जाता है।

किसी भी बहस के बाद माफी न मांगना…

कोई भी परफेक्ट नहीं होता, रिश्तों में गलती होना सामान्य बात है। लेकिन अगर आपका पार्टनर अपनी गलती मानने या माफी मांगने के बजाय आपको ही दोषी ठहराता है, तो यह रिश्ते में जहरीलेपन का संकेत है। सच्चा प्यार वही है जहां लोग अपनी गलती समझते हैं और उसे सुधारने की कोशिश करते हैं।

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Asaram Bapu Gujarat High Court bail: गुजरात हाईकोर्ट से आसाराम को अस्थायी राहत, 7 जुलाई तक बढ़ी जमानत
Next: मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने की प्रेजेंटेशन की समीक्षा, दिए महत्वपूर्ण निर्देश

Related Stories

Hair Protection Tips
  • Lifestyle

Hair Protection Tips: होली खेलने के पहले और बाद में करें ये काम, बाल को नहीं होगा कोई नुकसान!

Hema Gupta February 28, 2026
पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे
  • Lifestyle

पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे

Rohan Umak February 27, 2026
जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण
  • Lifestyle

जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण

Rohan Umak February 26, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.